जानिए कैसे सही रखें शरीर में ब्लड सर्कुलेशन?

शरीर को फिट रखने के लिए सबसे जरूरी है सही Blood Circulation। पूरे शरीर में जो खून का प्रवाह है वो सही तरीके से होना जरूरी है क्योंकि उसी प्रवाह से बॉडी में ऑक्सीजन और बाकी न्यूट्रिएंट पहुंचते हैं। ब्लड का सही फ्लो शरीर के सभी अंगों को स्वस्थ रखने और इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है।

हमारा शरीर हजारों ब्लड वैसल्स से बना है और ये वैसल्स सर्कुलेटरी सिस्टम बनाती है। अगर इस सर्कुलेटरी सिस्टम में कोई कमी आ जाए या Blood Circulation ठीक ना हो तो शरीर के अंग सुन्न पड़ने लगते हैं, झनझनाहट होती है, नसों में सूजन आ जाती है और पूरी दिन थकान महसूस होती है। आखिर सही Blood Circulation क्या होता है, और साथ ही हम आपको बताएंगे कि Blood Circulation बिगड़ने से क्या बीमारियां हो सकती है।

1-शरीर सुन्न पड़ना या झनझनाहट होना


अगर बैठे बैठे आपके शरीर का कोई अंग सुन्न पड़ जाता है, या हाथ-पैर और नसों में झनझनाहट होती है तो समझ जाएं कि आपके शरीर में खून का प्रवाह सही नहीं। कई बार हाथ पैर ठंडे पड़ जाते हैं तो ये भी गलत Blood Circulation का इशारा है। ये लक्षण फील होने का मतलब है कि शरीर को गर्मी देने लायक सही ब्लड नहीं मिल रहा है।


2-पूरे दिन थकान महसूस करना
बहुत काम करने के बाद या एक्सरसाइज करके थकान होना सामान्य है लेकिन बिना कुछ फिजिकल काम किये भी पूरे दिन शरीर में थकावट महसूस होती है तो समझ जाएं कि आपके शरीर में ब्लड का सर्कुलेशन सही नहीं है। गलत ब्लड फ्लो की वजह से बॉडी पार्ट को सही मात्रा में ऑक्सीजन और न्यूट्रिएंट्स नहीं मिलते हैं और इसी वजह से पूरे दिन सुस्ती महसूस होती है।

3-नसों में सूजन


इस बीमारी को वेरिकॉज वेंस बोलते हैं जिसमें नसों में सूजन आ जाती है। खराब Blood Circulation के वजह से नसों पर दबाव बनता है और इसी वजह से नसों में सूजन आ जाती है और वो सामान्य से अलग दिखती हैं।

4-पेट खराब रहना
लगातार कब्ज होना भी खराब Blood Circulation की ओर ही इशारा करता है। हालांकि पेट खराब रहने के और भी कारण हो सकते हैं लेकिन कई बार शरीर को कोशिकाओं को सही मात्रा में ब्लड की सप्लाई ना होने से भी लूजमोशन और कॉन्सटिपेशन हो सकता है।

5-मैमोरी कमजोर होना
अगर आपकी याददाश्त कमजोर हो रही है या किसी भी काम करने में एकाग्रचित होने में परेशानी आती है तो ये भी गलत Blood Circulation का ही लक्षण है। सही ब्लड फ्लो ना होने से ब्रेन में भी एकदम सही अनुपात में ऑक्सीजन नहीं पहुंचती जिसकी वजह से मैमोरी पर असर पड़ता है।

अगर अगर ये लक्षण महसूस हों या फिर सामान्य तौर पर Blood Circulation सही कैसे रखा जाए। इसके लिए सबसे जरूरी है हेल्दी खाना जो आपके Blood Circulation को सही रखता है। कई ऐसे सुपर फूड हैं जिनको खाने से शरीर में खून का प्रवाह सही बना रहता है। अपनी डायट में अनार, एवाकाडो,प्याज और लहसुन को जरूर शामिल करें. इसके अलावा खूब पानी भी सही Blood Circulation के लिए जरूरी है।


एक्सरसाइज से सही करें ब्लड सर्कुलेशन
खाने पीने के अलावा रूटीन में एक्सरसाइज करने से भी Blood Circulation सही बना रहता है। बॉडी जितना एक्टिव रहेगी, ब्लड का फ्लो अच्छा रहेगा। साइकलिंग एक ऐसी एक्सरसाइज है जिससे पूरे शरीर की कसरत हो जाती है इसलिए हफ्ते में कम से कम 2-3 दिन एक घंटा साइकलिंग जरूर करें। इसके अलावा स्विमिंग भी ब्लड फ्लो को सही बनाये रखती है। गर्मियों में स्विमिंग बॉडी को फिट रखने के लिए बेस्ट एक्टिविटी है।

आप अगर आउटडोर एक्टिविटी नहीं कर पा रहे तो घर में योगा करके भी अपना शरीर स्वस्थ रख सकते हैं और Blood Circulation को अच्छा बना सकते हैं. योगा करने के बहुत फायदे हैं, योग से ना सिर्फ शरीर फिट होता है बल्कि मन भी शांत होता है। इसके अलावा मसाज भी Blood Circulation के लिए अच्छा उपाय है, मौसम के अनुसार किसी तेल से पूरे बॉडी की मालिश करने से Blood Circulation अच्छा होता है। सर्दियों में तो खासकर किसी गर्म तेल से मसाज करने जो बिगड़े हुए Blood Circulation की वजह से सूजन, अकड़न और दूसरी समस्याएं जो होती हैं वो दूर हो जाती हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1