पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए बीजेपी ने 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने शुभेंदु अधिकारी को और दिलीप घोष को टिकट दिया है. बीजेपी ने नंदीग्राम और भवानीपुर सीट से शुभेंदु अधिकारी को दो सीटों से चुनावी मैदान में उतारा है. भवानीपुर से सीएम ममता बनर्जी ने पिछली बार चुनाव जीता था.
2021 के विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम सीट से शुभेंदु अधिकारी ने सीएम ममता बनर्जी को करीब 2000 वोटों से हराया था. 17 राउंड की गिनती के बाद शुभेंदु अधिकारी की जीत का ऐलान किया गया था. तब ममता बनर्जी ने बीजेपी पर चुनाव के दौरान धांधली करने का आरोप लगाया था. उस हार के बाद ममता बनर्जी भवानीपुर सीट से उपचुनाव में उतरीं और जीत दर्ज की. अब इसी बीजेपी ने ममता बनर्जी को घेरने के लिए एक बार फिर शुभेंदु अधिकारी को उनकी ही सीट पर उतार दिया है.
बीजेपी ने दिलीप कुमार घोष को बोलपुर विधानसभा से, आसनसोल दक्षिण से अग्निमित्र पॉल, खड़गपुर सदर से दिलीप घोष, रासबिहारी से स्वपन दास गुप्ता को टिकट दिया है. चुनाव आयोग ने रविवार (15 मार्च 2025) को घोषणा की है कि पश्चिम बंगाल की 294 सीटों पर विधानसभा चुनाव दो चरणों में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल 2026 को होंगे. वोटों की गिनती 4 मई 2026 को होगी.





