अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर शिवसेना के मुखपत्र सामना में पार्टी के सांसद संजय राउत ने लिखे लेख में आरोप लगाया है कि सुशांत के पिता ने दूसरी शादी की थी। जिसे सुशांत ने स्वीकार नहीं किया था। सुशांत के पिता की दो शादियों वाली बात की जब जांच की गई तो यह बात गलत साबित हुई। सुशांत के मामा आर सी सिंह ने एनबीटी डॉट कॉम से बात करते हुए कहा, “सुशांत के पिता ने दो शादियां नहीं की हैं। Sanjay raut गलत बोल रहे हैं।”
उद्धव ठाकरे के इशारे पर संजय राउत ने दिया गलत बयान
सुशांत के मामा आर सी सिंह ने कहा- “Sanjay raut ने उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे के इशारे पर गलत बयान दिया है। Sanjay raut इस तरह की बात बोलकर उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसी बात बोलकर किसी की छवि खराब करना क्या अच्छी बात है।” उन्होंने कहा कि बिहार में जो रहते हैं, वो सभी जानते हैं कि सुशांत के पिता ने एक ही विवाह किया था।
सुशांत की फैमिली के वकील ने किया यह का दावा
सामना में आरोप- पिता ने दूसरी शादी कर ली थी जिस सुशांत ने स्वीकार नहीं किया था
दरअसल Sanjay raut ने सामना में लिखे लेख में आरोप लगाया कि सुशांत का परिवार मतलब पिता पटना में रहते हैं। उनके पिता से उसके संबंध अच्छे नहीं थे। पिता ने दूसरी शादी कर ली थी जिस सुशांत ने स्वीकार नहीं किया था। पिता से उसका भावनात्मक संबंध शेष नहीं बचा था। उसी पिता को बरगलाकर बिहार में एक FIR दर्ज कराई गई व मुंबई में घटे गुनाह की जांच करने के लिए बिहार की पुलिस मुंबई आई।
‘सुशांत का मामला कुछ और समय मुंबई पुलिस के हाथ में रहता तो आसमान नहीं टूट जाता’
Sanjay raut ने कहा कि मुंबई पुलिस पर आरोप लगाकर बिहार सरकार ने केंद्र से CBI जांच की मांग की। 24 घंटे के अंदर यह मांग मान भी ली गई। यह राज्य की स्वायत्ता पर सीधा हमला है। सुशांत का मामला कुछ और समय मुंबई पुलिस के हाथ में रहता तो आसमान नहीं टूट जाता लेकिन यह राजनीतिक निवेश और दबाव की राजनीति है। उन्होंने यहां तक कहा कि सुशांत प्रकरण की ‘पटकथा’ पहले ही लिखी गई थी।