यूपी के राज्य मंत्री के बिगड़े बोल, कहा- फ्रॉड की पत्‍नी हैं प्रियंका गांधी

उत्तर प्रदेश के ग्रामीण विकास राज्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला के बिगड़े बोल सामने आये हैं। शुक्ला ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर अपमानजक टिप्पणी की है। जहां बलिया में सोमवार को एक समारोह में बोलते हुए मंत्री शुक्ला ने प्रियंका को ‘फ्रॉड की पत्नी’ करार दिया और साथ ही यह भी कहा कि प्रियंका के दिमाग में हमेशा धोखाधड़ी की बातें ही रहती हैं।

आनंद स्वरूप शुक्ला ने कहा कि हम प्रियंका को गंभीरता से नहीं लेते हैं, उनके पति ने गरीब किसानों की जमीन पर कब्जा कर लिया है। उनको इन विषयों पर बोलने का नैतिक अधिकार नहीं है। उनके भाई और उनकी मां नैशनल हेराल्ड केस में जमानत पर हैं। शुक्‍ला ने कांग्रेस को एक पाकिस्तानी समर्थक पार्टी करार दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ‘टुकड़े टुकड़े गैंग’ के साथ खड़ी है और आर्टिकल 370 खत्म होने का विरोध किया है। कांग्रेस की विचारधारा देश को कमजोर करने वाली है।

अखिलेश यादव को बताया भविष्‍य के अजीत सिंह

वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए शुक्ला ने कहा कि अखिलेश राजनीति में अप्रासंगिक हो गए है और वह देश के लिए भविष्य के अजीत सिंह हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव अपना राजनीतिक आधार खो चुके हैं। बता दें कि पहली बार विधायक बने शुक्ला को इस साल अगस्त में राज्य मंत्री नियुक्त किया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1