स्पेन की प्रिंसेस का 86 साल में निधन

दुनिया भर में फैल चुकी Corona की महामारी ने इन दिनों इटली और स्पेन में मौत का तांडव मचा दिया है। हर रोज यहां सैकड़ों लोग काल के गाल में समा रहे हैं। स्पेन के शाही महल भी अब इस महामारी से अछूते नहीं रहे। Corona से संक्रमित राजकुमारी मारिया टेरेसा (86) का निधन हो गया है। दुनिया भर में यह किसी शाही परिवार की Corona से पहली मौत है। राजकुमारी की मौत की जानकारी उनके भाई प्रिंस सिक्सटो एनरिके डी बॉरबोन ने अपनी एक फेसबुक पोस्ट में दी। प्रिंस बॉरबोन ने लिखा, राजकुमारी की मौत 26 मार्च को हुई।

नोवेल Coronavirus से संक्रमित पाए जाने के बाद उनका इलाज चल रहा था। देश-दुनिया के कई लोग इस बीमारी की चपेट में आए हैं लेकिन मौत के मामले में स्पेन से यह बड़ी खबर सामने आई है। राजकुमारी के भाई ने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा कि Corona पॉजिटिव पाई गईं 86 साल की प्रिंसेस की मौत पेरिस में हो गई। शुक्रवार को मैड्रिड में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

रेड प्रिंसेस के नाम से भी मशहूर थीं राजकुमारी टेरेसा

प्रिंसेस का जन्म 1933 में पेरिस में हुआ था। उनकी पढ़ाई लिखाई फ्रांस में हुई थी। एक रिपोर्ट के मुताबिक, वे पेरिस के सॉरबोने और मैड्रिड की कमप्लूटेंस यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर थीं। विदेशी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रिंसेस मारिया टेरेसा को रेड प्रिंसेस के नाम से भी जाना जाता था क्योंकि उनके विचार काफी बेलाग थे। सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेती थीं। द सन के मुताबिक, प्रिंसेस के परिवार में और भी कई सदस्य हैं।

इटली और स्पेन में मचा हाहाकार
यूरोपीय देशों में इटली के बाद स्पेन ही Coronavirus से सबसे ज्यादा प्रभावित है। यूरोपीय देशों में इटली के बाद स्पेन ही Coronavirus से सबसे ज्यादा प्रभावित है। स्पेन में Coronavirus से बड़ी तबाही मची है। इटली के बाद यहां सबसे ज्यादा मौत की खबर है। अब तक 5690 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। पिछले 24 घण्टे में स्पेन मे 832 लोगों की मौत हो गयी। जबकि 72 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। स्पेन और इटली ने चीन को भी पीछे छोड़ दिया है, जहां Coronavirus सबसे पहले पनपा था। स्पेन की पार्लियामेंट ने यहां इमरजेंसी लगा दिया है जिसके अभी और बढ़ाए जाने की संभावना है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1