अगर आप लंबी आयु जीना चाहते हैं तो शुरू कर दें ‘एंटी एजिंग फूड्स’

लंबी आयु चाहते हैं मगर उम्र के साथ आने वाली बीमारियां और कमजोरियां छीन लेती हैं इसका आकर्षण। उम्र बढ़ने के साथ शारीरिक परिवर्तन होना स्वाभाविक है। स्वास्थ्य और सौंदर्य दोनों की दृष्टि से यह महत्वपूर्ण हैं..

ब्रोकोली

ब्रोकोली कैंसर की रोकथाम में सहायक और यह एंटीएजिंग की प्रक्रिया में भी सहायक है। इसमें बीटा कैरोटीन और आइसोथियोसायनेट नामक पोषक तत्व पाए जाते हैं।

नींबू-संतरा

विटामिन सी एलर्जी से बचाव तथा त्वचा में कसाव लाने के लिए संतरा, मौसमी, नींबू आदि विटामिन सी के उत्तम स्रोत हैं। इनमें बायोफ्लेवोनॉइड और लाइमोनीन भी पाया जाता है। एंटीऑक्सीडेंट्स की उपस्थिति के कारण ये कैंसर उत्पन्न करने वाले तत्वों से लड़ने की क्षमता प्रदान करते हैं।

एनीमिया अर्थात शरीर में खून की कमी होने पर रक्त में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में अनार सहायक है। इसे खाने से त्वचा स्वस्थ रहती है।

अंकुरित अनाज

अंकुरित अनाज के सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है और कई प्रकार के रोगों से बचाव होता है। स्प्राउट के सेवन से त्वचा में कसाव आता है।

ग्रीन टी

ग्रीन टी के इस्तेमाल से ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। इसके सेवन से बालों का गिरना कम होता है। यह कोलेस्ट्रॉल को भी संतुलित अवस्था में रखने में सहायक है। ग्रीन टी ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करन में भी सहायक है। ग्रीन टी एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है। यह कई प्रकार से लाभ पहुंचाती है। वसा पर प्रभाव डालने के कारण इससे वजन घटता है, बालों का झड़ना एजिंग प्रक्रिया का सूचक है।

ओट्स

स्वास्थ्य की दृष्टि से इसमें पर्याप्त मात्रा में फाइबर पाया जाता है। इस कारण जो लोग कब्ज की समस्या से ग्रस्त हैं, उनकी समस्या दूर होती है और उनका पाचन तंत्र सही रहता है। इसमें बीटाग्लूकेन्स की उपस्थिति कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में सहायक है।

लहसुन

लहसुन सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इस कारण व्यक्ति का कई रोगों से बचाव होता है। लहसुन हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में भी सहायक है। यह एंटीएजिंग प्रक्रिया में भी सहायक है।

नट्स

बादाम मस्तिष्क की क्षमता को बढ़ाने में सहायक है और यह आंखों की रोशनी के लिए भी लाभप्रद है। हर प्रकार से स्वास्थ्य तथा सौंदर्य दोनों में वृद्धि करते हैं। अखरोट में उपस्थित विटामिन ई टोकोफेरल के रूप में पाया जाता है, जो हृदय के लिए अत्यंत लाभप्रद है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1