Silver Price Crash: 16 जनवरी, सोमवार को कमोडिटी मार्केट खुलते ही 8000 रुपये प्रति किलो से ज्यादा की गिरावट (Silver Price Crash) आई है। सोने में भी गिरावट है, हालांकि ये चांदी जितनी नहीं है। सुबह 10 बजे के आसपास 1 किलो चांदी का दाम (Silver Price Today) 2,36,459 रुपये चल रहा है। आइए जानते हैं कि आपके शहर में चांदी का दाम कितना कम हुआ है?
आपके शहर में कितना हुआ दाम?
शहर चांदी की कीमत
पटना ₹237,810
जयपुर ₹237,910
कानपुर ₹238,000
लखनऊ ₹238,000
भोपाल ₹238,190
इंदौर ₹238,190
चंडीगढ़ ₹237,940
रायपुर ₹237,850
ऊपर दी गई टेबल के अनुसार पटना में चांदी का भाव सबसे कम है। यहां चांदी का दाम 237,810 रुपये है। इसके साथ ही भोपाल और इंदौर में चांदी का भाव सबसे ज्यादा है। यहां 1 किलो चांदी की कीमत 2,39,190 रुपये चल रही है। बीते कुछ दिनों से चांदी में उथल-पुथल चल रही है। एक दिन गिरावट और उसके बाद तेजी फिर गिरावट। ये पैटर्न लंबे समय से देखा जा रहा है। हमने इसे लेकर कमोडटी एक्सपर्ट अजय केडिया से सवाल पूछा।
चांदी में हो रही तेजी को देख ज्यादा से ज्यादा रिटेल निवेशक आकर्षित हुए। जिसके बाद रिटेल निवेशकों की मात्रा बढ़ने लगी। ये निवेशक शेयर्स की तरह से इसमें ट्रेडिंग करने लगे। जिसकी वजह से चांदी में बहुत ज्यादा उथल-पुथल देखी जा रही है। आज निवेशक सिल्वर में ईटीएफ के जरिए निवेश कर रहे हैं।
लोगों के मन में जियो पॉलिटिकल टेंशन बनी हुई है। आए दिन विदेशों से कोई नेगेटिव खबर आती है, इससे भी चांदी में दबाव बना हुआ है।
इसके साथ ही ये उम्मीद की जा रही है कि अमेरिकी सरकार इस साल दो बार फेड रेट कट कर सकती है।
कब तक होगी ऐसे ही गिरावट और तेजी?
कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया का अनुमान है कि सोने और चांदी में ऐसी उथल-पुथल 15 या 20 दिनों तक और देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि मार्जिन कोस्ट बढ़ने से चांदी में जो पहले हजारों की गिरावट और तेजी हो रही थी। अब वे कम होने लगी है।

