सरकार में RJD की बड़ी भूमिका तय, बिहार पर भी पड़ेगा असर

झारखंड विधानसभा चुनाव में BJP की हार व JMM गठबंधन का असर बिहार पर भी पड़ना तय माना जा रहा है। चुनाव परिणाम के बाद महागठबंधन के मुख्‍यमंत्री प्रत्‍याशी व JMM के कार्यकारी अध्‍यक्ष हेमंत सोरेन का मुख्‍यमंत्री बनना तय माना जा रहा है।

चुनाव परिणाम के बाद उन्‍होंने अपने गुरु शिबू सोरेन व कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी के साथ राष्‍ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का भी धन्‍यवाद दिया। इससे स्‍पष्‍ट है कि झारखंड की अगली सरकार में RJD की भूमिका महत्‍वपूर्ण हो सकती है। झारखंड चुनाव में BJP ने पूरी ताकत झोंक दी थी। BJP सुप्रीमो अमित शाह के साथ-साथ खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे।

झारखंड विधानसभा चुनाव का असर बिहार के विपक्षी महागठबंधन पर भी पड़ना तय है। झारखंड में मिली संजीवनी के बल पर RJD बिहार में महागठबंधन में बड़ा भाई की भूमिका में बना रहना चाहेगा। गत लोकसभा चुनाव में बिहार में खाता तक नहीं खोल सके RJD ने लंबे समय बाद झारखंड में खाता खोला है। झारखंड में कांग्रेस को अधिक सीटें जरूर मिली हैं, लेकिन RJD मजबूत होकर उभरी है। इससे उसके हौसले बुलंद होने तय हैं।

झारखंड में BJP की हार का असर बिहार में NDA पर भी पड़ना तय माना जा रहा है। झारखंड में हार के बाद BJP बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए आक्रामक रणनीति बनाने की स्थिति में नहीं रही। इसका असर NDA में JDU और LJP के साथ सीट शेयरिंग का फॉर्मूला पर पड़ेगा। माना जा रहा है कि BJP बिहार में झारखंड जैसा रिस्‍क लेने की स्थिति में नहीं रहेगा। NDA में BJP की सहयोगी दलों पर निर्भरता जारी रहेगी। बिहार NDA में JDU सुप्रीमो नीतीश कुमार निर्विवाद मुख्‍यमंत्री चेहरा बने रहेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1