श्रीलंका के नवनिर्वाचित गोताबाया राजपक्षे की सरकार में विदेश मंत्री के तौर पर कार्यरत दिनेश गुणावर्धने पहली बार अपने दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर देर रात भारत पहुंचे। दिनेश गुणावर्धने के पास विदेश मंत्रालय के अलावा कौशल विकास, रोजगार और श्रम विभाग के भी मंत्रालय हैं। श्रीलंका के विदेश मंत्री का ये दौरा कफी अहम माना जा रहा है इससे दोनो देशों के बीच रिश्ते और मजबूत होंगे साथ ही इससे दोनो देशों के बीच व्यापर और पर्यटन जैसे क्षेत्रों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
आपको बता दें इससे पहले श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे भारत की दो दिवसीय यात्रा पर बीते 28 नवंबर को भारत आए थे। राष्ट्रपति बनने के बाद ये उनका पहला आधिकारिक विदेश दौरा था। अपने दौरे के दौरान द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात कर कई मुद्दों पर बात की थी।