क्या NDA का हिस्सा बनेगी शिबू-हेमंत की झारखंड मुक्ति मोर्चा?

केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले (Union Minister Ramdas Athawale) ने अपने झारखंड दौरे में कहा कि शिबू सोरेन और हेमंत सोरेन से NDA का हिस्सा बनने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा होता है तो झारखंड में भाजपा (BJP) और झारखंड मुक्ति मोर्चा (Jharkhand Mukti Morcha) की सरकार बन जायेगी। इस सरकार की दिल्ली से भी ताकत मिलेगी, जिसका इस्तेमाल राज्य के विकास के लिए किया जा सकता है। इन्हें इस बारे में सोचना चाहिए। बता दें कि झारखंड में महागठबंधन की सरकार है और JMM के हेमंत सोरेन यहां के CM हैं।

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष आठवले रामगढ़ जिले के दुलमी प्रखंड के सोसो गांव पहुंचे. इस दौरान उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रहे दिवंगत खेतु राम नायक के श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए। उन्होंने इनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही इनके परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी और पार्टी की ओर से आर्थिक मदद की।

उन्होंने कहा कि स्वर्गीय नायक एक महान सामाजिक आंदोलनकर्ता थे। ऐसे लोगों के गुजरने से सिर्फ परिवार को नहीं, बल्कि पूरे समाज को अपूरणीय क्षति होती है। इनकी कमी पार्टी व समाज को हमेशा खलती रहेगा। इसके बाद यहां दो मिनट का मौन रख कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी।

केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि किसान आंदोलन के कारण 200 से अधिक लोगों की मौत हुई है। इसका जिम्मेदार किसान आंदोलनकारी नेता है। इनके कारण ही निर्दोषों की जान गयी है। उन्होंने पेट्रोल की बढ़ती कीमत पर कहा कि देश का खजाना खाली है। आर्थिक संतुलन को पटरी में लाने के लिए समय की मांग पर सरकार देशहित में निर्णय ले रही है। इससे घबराने की जरूरत नहीं है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1