शत्रुघ्‍न सिन्‍हा का झारखण्ड परिणामों पर तंज, ‘वन मैन शो और टू मेन आर्मी’ का खेल खत्‍म

झारखंड BJP की करारी हार के बाद बयानबाजी का दौर जारी है। कभी BJP में रहे शत्रुघ्‍न सिन्‍हा ने अब झारखंड के चुनाव नतीजों को लेकर PM नरेंद्र मोदी और BJP अध्‍यक्ष अमित शाह पर निशाना साधा है। उन्‍होंने कहा कि ‘वन मैन शो और टू मेन आर्मी’ आपका खेल अब खत्‍म होने वाला है। सिन्‍हा ने कहा कि खामोश झारखंड BJP…टाटा, बाय-बाय। वन मेन शो और टू मेन आर्मी, जैसाकि अपेक्षा थी, ऐसा लग रहा है कि आपका खेल खत्‍म हो गया है। अगला-दिल्‍ली, बिहार, पश्चिम बंगाल और कई अन्‍य स्‍थानों का नंबर है।’ सिन्‍हा ने झारखंड के पूर्व CM रघुबर दास को हराने वाले सरयू राय की जमकर प्रशंसा की।

उन्‍होंने कहा, ‘सरयू राय को विशेष बधाई। सरयू राय न केवल चुनौती देने वाले बल्कि विजेता भी रहे, वह भी झारखंड के पूर्व CM के खिलाफ।’ सिन्‍हा ने कहा, ‘वन मैन शो और टू मेन आर्मी के घमंड की वजह से सरयू राय को टिकट नहीं दिया गया लेकिन उन्‍होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा और झारखंड के पूर्व CM रघुबर दास को रिकॉर्ड मतों से हरा दिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1