जहां एक तरफ बॉलीवुड गलियारे में जानी मानी एक्ट्रेस शबाना आजमी का भयानक एक्सीडेंट हुआ है, वहीं दूसरी तरफ एक्टर शाहिद कपूर की नानी का आज सुबह निधन हो गया है। खादिजा अजीम नीलिमा अजीम की मां थीं। ईशान खट्टर ने हाल ही में अपनी नानी की कुछ फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। साथ ही, एक इमोशनल पोस्ट भी लिखा है।
ईशान खट्टर लिखते हैं कि अम्मी, आपने हम सभी के अंदर बुद्धि, आग, ज्ञान, दृढ़ता, एक मकसद और मतलब भरा है। स्वतंत्रता सेनानी, लेखिका, अनुवादक, संपादक… बहन, पत्नी, मां, अंटी, नानी, दोस्त और विश्वासपात्र- आप इनके अलावा कई बहुत अच्छी चीजों से बनी थीं। आपको अपनी जिंदगी का हिस्सा पाकर मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं। मैं अपने अंदर आपको हमेशा रखूंगा। आपको कोई नहीं भूल पाएगा।