वैज्ञानिकों को मिला ICE AGE का जीव, साइबेरिया के पहाड़ों में 18 हजार साल से बर्फ में दबा था

रूस(Russia) और स्वीडन(Sweden) के वैज्ञानिकों को एक बड़ी कामयाबी तब मिली जब साइबेरिया(Siberia) के बर्फ के पहाड़ों में खुदाई के दौरान एक जीव मिला। शुरुआती जांच में ये जीव कुत्ते का बच्चा बताया जा रहा है लेकिन कुछ वैज्ञानिक इसे भेड़िया भी मान रहे हैं।

साइबेरिया के याकुत्सक क्षेत्र में बर्फ की खुदाई में ये जीव मिला है जिसके शरीर का एक बड़ा हिस्सा संरक्षित है। सिर्फ हड्डियां ही नहीं बल्की शरीर के बाल, दांत और पंजे भी सुरक्षित हैं।

इस जीव का जब DNA टेस्ट किया गया तो कार्बन डेटिंग (Carbon Dating) से पता चला कि ये करीब 18 हजार साल पुराना है। वैज्ञानिकों का मानना है कि पर्माफ्रॉस्ट कंडीशन (Permafrost Condition) यानि पूरी तरह से बर्फ में जमे रहने के कारण इस जीव का शरीर इतना सुरक्षित रह पाया।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1