झारखंड में टिकट न मिलने पर बीजेपी से बागी हुए और जमशेदपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी सरयू राय ने बीजेपी पर हमला बोला है सरयू राय ने जमशेदपुर में अपने आवास पर हुए प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि 65 प्लस का नारा देने वाली बीजेपी को 15 सीटें भी नहीं मिलेंगी। इतना ही नहीं सरयू राय ने आगे कहा कि वो बीजेपी समेत किसी भी दल के खिलाफ नहीं बल्की एक परिवार, व्यक्ति और एक प्रवृत्ति के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। उनकी ये लड़ाई भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी रहेगी। सरयू राय यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि जमशेदपुर के पूर्वी इलाके में कुछ लोगों ने कोहराम मचा रखा है जिसकी वजह से आम लोगों का जीना मुहाल हो गया है। आगे कहा कि अगर उनकी जीत होती है तो सबसे पहले वो बिरसानगर में तोड़े गए घरों का निर्माण कारवाएंगे। साथ ही ये भी कहा कि मौजूदा सरकार के पास अपनी कोई उपलब्धि नहीं है। अंत में सरयू राय ने कहा कि बीजेपी में लोगों को भय दिखा कर डराया जा है।
Related Posts
राहत सामग्री बांटकर वापस लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, तीन की मौत
By
Beena Rai
/ August 21, 2019
रक्षक ही जब बन जाए भक्षक, तो क्या होगा?
By
Beena Rai
/ August 21, 2019
यूपी में टीजीटी और पीजीटी शिक्षकों के लिए बंपर भर्ती, अक्टूबर से होंगे आवेदन
By
Beena Rai
/ August 21, 2019
