up election explainer

UP Chunav 2022: सपा और आरएलडी की पहली लिस्ट जारी,जानें किसे मिली कितनी सीटें

Uttar Pradesh Assembly Elections: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) के लिए समाजवादी पार्टी और राष्‍ट्रीय लोकदल ने अपने 29 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इस लिस्‍ट में 10 पर सपा तो 19 सीट पर रालोद ने अपने प्रत्‍याशी उतारे हैं। यही नहीं, RLD ने आज ही दामन थामने वाले गजराज सिंह को हापुड़ विधानसभा से टिकट दिया है। वह 4 बार कांग्रेस से विधायक रह रहे हैं। वहीं, हापुड की धौलाना विधानसभा से वर्तमान विधायक को टिकट मिला है। असलम चौधरी 2017 में बसपा से विधायक बने थे और उन्‍होंने हाल के दिनों में सपा का दामन थामा था।

इसके अलावा गाजियाबाद की साहिबाबाद सपा के खाते में गयी है, जहां से अमरपाल शर्मा मैदान में होंगे। वहीं, बुलंदशहर से आरएलडी के हाजी यूनुस, अलीगढ़ से सपा से जफर आलम, शामली से आरएलडी के प्रसन्न चौधरी और मेरठ से सपा के रफीक अंसारी चुनावी मैदान में हैं। बता दें कि यूपी चुनाव के पहले चरण में जाट बाहुल्‍य सीटें हैं, लिहाजा सपा ने कम सीटों पर अपने उम्‍मीदवार उतारे हैं।

सपा और आरएलडी की पहली लिस्ट जारी
साहिबाबाद: अमरपाल शर्मा (सपा)
मोदीनगर: सुदेश शर्मा (RLD)
धौलाना: असलम चौधरी (सपा)
हापुड़: गजराज सिंह (RLD)
जेवर: अवतार सिंह भड़ाना (RLD)
बुलंदशहर: हाजी यूनुस (RLD)
स्याना: दिल नवाज खान (RLD)
खैर: भगवती प्रसाद (RLD)
कोल: सलमान सईद (सपा)
अलीगढ़: जफर आलम (सपा)
कैराना: नाहिद हसन (सपा)
शामली: प्रसन्न चौधरी(RLD)
चरथावल: पंकज मलिक (सपा)
पुरकाजी: अनिल कुमार (RLD)
खतौली: राजपाल सैनी (RLD)
नहटौर: मुंशीराम (RLD)
किठौर: शाहिद मंजूर (सपा)
मेरठ: रफीक अंसारी (सपा)
बागपत: अहमद हमीद (RLD)
लोनी गाजियाबाद: मदन भैय्या (RLD)
सादाबाद: प्रदीप चौधरी (RLD)
छाता: तेजपाल सिंह (RLD)
गोवर्धन: प्रीतम सिंह (RLD)
बलदेव: बबिता सिंह (RLD)
आगरा कैंट: कुंवर सिंह (सपा)
आगरा देहात: महेश जाटव(RLD)
फतेहपुर सीकरी: ब्रजेश चाहर (RLD)
खैरागढ़: रौतान सिंह (RLD)
बाह: मधुसूदन शर्मा (सपा)

बता दें कि इससे पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Elections)के लिए अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की है। 125 प्रत्याशियों की पहली सूची में कांग्रेस ने 40 % महिलाएं और 40 % युवाओं को तरजीह दी है। कांग्रेस ने 125 प्रत्याशियों में 50 महिलाओं को मैदान में उतारा है। वहीं, भाजपा (BJP) इस वक्‍त प्रत्‍याशियों के नाम पर मंथन कर रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1