सलमान खान की शादी से जुड़ी कोई भी चर्चा को वो उनके फैंस के लिए बड़ी खबर होती है। एक बार फिर सलमान खान और शादी को लेकर ऐसी ही एक खबर सामने आयी है, जिसे जान दबंग खान के फैंस मुस्कुराए बिना नहीं रह पाएंगे। पद्मश्री सिंगर और कंपोजर अदनान सामी ने बिग बॉस के सेट पर सलमान खान को शादी की सलाह दी। इतना ही नहीं अदनान सामी ने कहा कि मैंने तीन बार की है।
वैसे तो बिग बॉस के सेट पर हंसी मजाक कोई नयी बात नहीं है। हर नया मेहमान कुछ अपनी यादगार छोड़कर सेट से जाने की कोशिश करता है। मगर सलमान खान को अदनान सामी बहुत दिनों तक याद आएंगे। हुया यूं कि अदनान सामी पूरे परिवार के साथ शो के होस्ट सलमान खान के मेहमान बने। मेजबान सलमान ने सेट पर अदनान की बेटी मदीना के साथ खूब शरारत की। वहीं अदनान की पत्नी रोया को तंग करना शुरू किया। उन्होंने कहा कि अच्छा हुआ, आप दोनों के बीच का मसला हल हो गया। इस पर अदनान ने फौरन जवाब दिया, “अब वक्त आ गया है कि तुम भी अपना मसला हल कर लो और शादी के बंधन में बंध जाओ।” अदनान ने कहा, “मुझे देखो मैंने तीन बार शादी की।”
सलमान ने अदनान के गाये नये गाने ‘तू याद आया’ को पसंद किया। अदनान ने सलमान खान की मेहमाननवाजी की भी तारीफ की। अदनान ने सलमान के साथ हुई तकरार की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर साझा किया। उन्होंने ‘वीकेंड का वार’ की तस्वीर शेयर की है जिसमें सलमान के साथ अदनान और उनका परिवार नजर आ रहा है। उन्होंने अपने साथ पेश आए हास्य-व्यंग्य के बारे में बताते हुए कहा कि सेट पर खूब मनोरंजन हुआ।
बिग बॉस अपने अंतिम पड़ाव पर है। इसके आयोजक हर शो में रोमांच, मनोरंजन पैदा करने के हथकंडे अपना रहे हैं।

