सद्गुरु ने बताया आंवला खाने का बेस्ट तरीका, शरीर को मिलेंगे चौंकाने वाले फायदे

आयुर्वेद में आंवला को सबसे गुणकारी फलों में गिना जाता है। इसे पोषक तत्वों का खजाना माना जाता है, जो सेहत को कई तरह से लाभ पहुंचाता है। विदेशी बेरीज की तुलना में आंवला न सिर्फ सस्ता है, बल्कि पोषण के मामले में भी किसी सुपरफूड से कम नहीं माना जाता। यही वजह है कि इसे अक्सर “इंडियन बेरी” कहा जाता है। भारत में आंवला आसानी से उपलब्ध हो जाता है। हालांकि यह सालभर बाजार में देखा जा सकता है, लेकिन सर्दियों का मौसम इसका मुख्य सीजन माना जाता है। अंग्रेजी में इसे “गूजबेरी” (Gooseberry) कहा जाता है। आंवला एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन C से भरपूर होता है, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद करता है। नियमित रूप से आंवला खाने से त्वचा और बालों को पोषण मिलता है, आंखों की सेहत बेहतर बनी रहती है और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूती मिलती है। विशेषज्ञों के अनुसार, रोजाना 1 से 2 आंवला खाने से विटामिन C की दैनिक जरूरत को काफी हद तक पूरा किया जा सकता है। आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु भी आंवला को रोजाना के आहार में शामिल करने की सलाह देते हैं। उनका मानना है कि सही तरीके से आंवला का सेवन करने पर इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है और शरीर की प्राकृतिक रक्षा क्षमता बेहतर हो सकती है।

सद्गुरु ने बताया आंवला खाने का सही तरीका
स्वस्थ रहने और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने के लिए सद्गुरु आंवला को खास तरीके से खाने की सलाह देते हैं। उनके अनुसार, सबसे पहले आंवला को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और उन्हें शहद में पूरी रात भिगोकर रख दें। इसके बाद इसमें थोड़ी मात्रा में कुटी हुई काली मिर्च मिलाएं। चाहें तो काली मिर्च की जगह ग्रीन पेपर का भी उपयोग किया जा सकता है। सद्गुरु स्पष्ट करते हैं कि ग्रीन पेपर का मतलब हरी मिर्च नहीं, बल्कि काली मिर्च का कच्चा और हरा रूप है।
तैयार मिश्रण का सेवन दिन में तीन बार किया जा सकता है। इसके लिए शहद में भीगे आंवले की करीब तीन चम्मच मात्रा एक बार में लेने की सलाह दी जाती है। सद्गुरु का कहना है कि नियमित रूप से इसका सेवन करने से शरीर को कई तरह के स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं। उनके मुताबिक, यदि इस मिश्रण को सुबह खाली पेट लिया जाए और इसे लगातार 4 से 8 सप्ताह तक अपनाया जाए, तो शरीर में सकारात्मक बदलाव महसूस होने लगते हैं। साथ ही, इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने और शरीर की प्राकृतिक रक्षा क्षमता को बेहतर करने में भी यह मददगार साबित हो सकता है।

रोज 1 आंवला खाने के फायदे
•आंवला में विटामिन सी होता है जो इम्यूनिटी बढ़ाता है
•आंवला में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते जो सूजन कम करते हैं
•कब्ज और पाचन से जुड़ी समस्याओं को आंवला दूर करता है
•आंतों की सफाई और गुड बैक्टीरिया के लिए आंवला अच्छा है
•बालों को घना, काला और मजबूत बनाने में आंवला अच्छा है
•आंवला कोलेजन बढ़ाता है, झुर्रियों को दूर कर एंजिंग कम करता है
•आंवला का फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स इंसुलिन उत्पादन बढ़ाते हैं
•आंवला मेटाबोलिज़्म तेज करता है जिससे वजन कम होता ह

Disclaimer: (इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्न स्रोतों और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। इसे चिकित्सीय सलाह का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी नई डाइट, फिटनेस रूटीन या स्वास्थ्य संबंधी उपाय को अपनाने से पहले योग्य डॉक्टर या स्वास्थ्य विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य करें। वेबसाइट इस लेख में किए गए किसी भी दावे या जानकारी की पूर्ण सटीकता और प्रभावशीलता की गारंटी नहीं देती।)

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1