महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर खींचतान के बीच देर रात नागपुर में महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के साथ मुलाकात की। घंटे भर से ज्यादा चली इस मुलाकात के बाद देवेंद्र फडणवीस मुंबई के लिए रवाना हो गए। ये कयास लगाए जा रहे हैं कि ये मुलाकात 21 अक्टूबर के विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में पैदा हुए राजनीतिक गतिरोध पर विचार विमर्श करने के लिये थी। इससे पहले, मंगलवार को राज्य में बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुधीर मुनगंतिवार ने कहा कि सरकार गठन को ले कर कोई शुभ समाचार किसी भी वक्त आ सकता है। इससे पहले शिवसेना सांसद संजय राउत ने हालांकि कहा कि अगर बीजेपी महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद ढाई-ढाई साल के लिये साझा करने के बारे में सोच रही है तो ये समझदारी वाली बात है। राउत ने कहा, ‘‘हम बीजेपी से मुख्यमंत्री पद साझा करने को लेकर लिखित आश्वासन चाहते हैं क्योंकि हमारा पहले दिन से यही रुख रहा है।’’ बीते 21 अक्टूबर को हुए विधानसभा चुनावों के परिणामों की घोषणा 24 अक्टूबर को की गई थी और तब से लेकर अब तक सरकार गठन को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है।
Related Posts
वो पांच संकेत जो बता रहे हैं भारत की अर्थव्यवस्था की दशा
By
Editor desk
/ August 21, 2019
भारत ने दिया मुहतोड़ जवाब : पाकिस्तान की चौकियां तबाह, कई सैनिक मारे गए
By
Editor desk
/ August 21, 2019
क्या है चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ और क्या होगीं पावर
By
Beena Rai
/ August 21, 2019
राहत सामग्री बांटकर वापस लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, तीन की मौत
By
Beena Rai
/ August 21, 2019
