BIHAR ELECTION 20202

बिहार का रण: सुशील मोदी का तेजप्रताप पर निशाना- कैसे बने करोड़ों के मालिक

बिहार में विधानसभा के चुनाव नजदीक आते ही जुबानी जंग भी तेज होती जा रही है। राज्य के उपमुख्यमंत्री और BJP के वरिष्ठ नेता Sushil Kumar Modi ने राष्ट्रीय जनता जल के नेता Tejashwi Yadav पर निशाना साधा है और पूछा है कि बिना नौकरी के वो कैसे करोड़ों की संपत्ति के मालिक बन गए।

Sushil Modi ने ट्वीट किया कि Tejashwi Yadav बताएं कि बिना नौकरी, बिजनेस के करोड़ों की संपत्ति के मालिक कैसे बने? 2015 में पहली बार विधायक बनने से पहले ही वे करोड़ों की चल, अचल संपत्ति के मालिक कैसे बन गए थे? Sushil Kumar Modi आगे कहते हैं कि 29 लाख की BMW कार और 15 लाख की अमेरिकन रेसिंग बाइक का शौक रखने वाले Tejashwi Yadav की आय का स्रोत क्या था? क्या Tejashwi बिहार के युवकों को बिना नौकरी, बिजनेस किए संपत्ति अर्जित करने का टिप्स देंगे?


तेज प्रताप पर Sushil Kumar Modi का निशाना यहीं नहीं थमा। उन्होंने कहा कि तेज प्रताप 26 भूखंडों और 2 मकानों के भी मालिक हैं। ये दोनों मकान इन्हें स्वर्गीय रघुनाथ झा और श्रीमती कांति सिंह द्वारा गोपालगंज एवं पटना में गिफ्ट किया गया है। साथ ही पटना के 2 मंजिला टिस्को गेस्ट हाउस को जिस फेयरग्रो होल्डिंग कंपनी के माध्यम से खरीदा गया, उसके एक डायरेक्टर भी हैं।

बिहार के उपमुख्यमंत्री ने आगे कहा कि पूर्व विधान पार्षद मोहम्मद शमीम एवं राकेश रंजन तथा उनकी पत्नियों द्वारा वसीयत के जरिए इन्हें 4 प्लॉट मिला हुआ है। औरंगाबाद में 7 प्लॉट (54 डिसमिल जमीन) के मालिक हैं, जहां लारा इंटेरियर्स का ऑफिस व हीरो होंडा का शोरूम चल रहा है।

Sushil Modi ने ट्वीट किया कि Tejashwi Yadav को बताना चाहिए कि राजनेताओं ने अपने मकान और प्लॉट उन्हें दान क्यों किया? आखिर ये सारी संपत्तियां उन्होंने कब और कैसे हासिल कीं? करोड़ों की संपत्ति बनाने के लिए उनकी आय का वैध स्रोत क्या था?

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1