ED interrogation of Rhea Chakraborty

सुशांत मामला: रिया से पूछताछ जारी, सुशांत की मौत के बाद बांद्रा DCP से 4 बार हुई बात

सुशांत सिंह राजपूत केस में मुंबई स्थित ईडी के दफ्तर में रिया चक्रवर्ती से पूछताछ जारी है। 2 घंटे तक चली इस पूछताछ में रिया से जांच जारी है लेकिन उनके भाई ED दफ्तर से निकल आए हैं। रिया के पिता भी ED दफ्तर में मौजूद है। रिया से CA और सुशांत की पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी भी ED ऑफ‍िस में मौजूद हैं। रिया से ED की पूछताछ 5-6 घंटे तक चल सकती है। ED रिया से तीखे सवाल पूछ सकती है। रिया पर सुशांत सिंह के अकाउंट से 15 करोड़ निकालने का आरोप है। रिया पर ये आरोप सुशांत के पिता ने लगाए हैं।


सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती सवालों के घेरे में हैं। रिया पर सुशांत के अकाउंट से 15 करोड़ रुपए हड़पने और उन्हें सुसाइड के लिए उकसाने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। रिया से मनी लॉन्ड्रिंग मामले के तहत ED की पूछताछ जारी है। अब रिया चक्रवर्ती की कॉल डिटेल्स सामने आई हैं। ये कॉल डिटेल्स पिछले 1 साल की हैं। इसके मुताबिक, रिया ने पिछले एक साल के दौरान फिल्म डायरेक्टर महेश भट्ट को 16 बार कॉल किया था।


एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस में जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है कई ऐसी बाते सामने आ रही हैं जो ना सिर्फ रिया चक्रवर्ती की मुसीबत बढ़ा रही हैं बल्कि कई मौकों पर मुंबई पुलिस को भी सवालों के घेरे में ला रही है। अब रिया चक्रवर्ती की कॉल डिटेल्स को देख चौकानें वाली बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि सुशांत की मौत के बाद से रिया चक्रवर्ती लगातार ब्रांदा DCP के संपर्क में लगातार थीं और उन्होंन कई बार DCP को कॉल भी की थी।
रिया के साथ ED दफ्तर आए रिया के भाई शोविक वहां से निकल चुके हैं। 2 घंटे से ज्यादा वहां वक्त बिताने के बाद शोविक को जाने के लिए कहा गया। जब शोविक से मीड‍िया ने सवाल किए तो उन्होंने बिना कुछ कहे वहां से निकल जाना बेहतर समझा।


रिया से पूछे जा सकते हैं ये सवाल

ED ये भी जानना चाहेगी कि क्यों सुशांत के अकाउंट से रिया को लाखों के ट्रांजैक्शन हो रहे थे। रिया की प्रॉपर्टी और उनके द्वारा की गई लेन-देन से जुड़े सवाल किए जाएंगे। सुशांत के CA संदीप श्रीधर से ED पूछताछ कर चुकी है। रिया के CA को भी 2 बार समन भेजा गया था लेकिन वे नहीं पहुंचे। लेकिन 7 अगस्त रिया के CA को भी ED के सामने पेश होना पड़ गया है। रिया के बाद ED उनके परिवार को भी समन भेज सकती है। सुशांत के घर में हाउस मैनेजर रहे सैमुअल मिरांडा से ED पूछताछ कर चुकी है।

सुशांत की एक्स मैनेजर श्रुति मोदी भी सवालों के घेरे में हैं। श्रुति भी 7 अगस्त ईडी के दफ्तर पहुंची
ईडी पूछ सकती है रिया से ये सवाल-

क्या रिया ने किया है सुशांत के 15 करोड़ का हेरफेर?

रिया के नाम मुंबई में दो प्रॉपर्टी, इन दोनों को खरीदने का कहां से किया गया लेन देन?

सुशांत की कंपनी से रिया और उनके भाई का नाम क्यों जुड़ा है?

सुशांत की कंपनियों के फ्लैट रिया के पिता के नाम रजिस्ट क्यों हैं?

जानें, रिया चक्रवर्ती की प्रॉपर्टी के बारे में

रिया की एक प्रॉपर्टी मुंबई के खार (शिवालिक बिल्डर्स) में है। जिसे 85 लाख में खरीदा गया था। इस प्रॉपर्टी के लिए 25 लाख की डाउन पेमेंट की गई थी। वहीं 60 लाख का हाउसिंग लोन लिया गया था। 550 स्क्वैयर फीट का फ्लैट रिया के नाम पर बुक किया गया था। दूसरी प्रॉपर्टी रिया के पिता के नाम पर है जो 2012 में 60 लाख रुपये में खरीदी गई थी। 2016 में इस प्रॉपर्टी का पोजेशन पैराडाइज ग्रुप बिल्डर ने दिया था। ये प्रॉपर्टी 1130 स्क्वैयर फीट की है जो कि रायगढ़ जिले के Ulwe में स्थित है।

रिया को ईडी का समन क्यों?

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में अब जांच CBI के पास है। इससे पहले मुंबई पुलिस की जांच के दौरान ही ईडी ने जांच शुरू कर दी थी। ED को शक है कि सुशांत सिंह राजपूत के बैंक अकाउंट से रिया और उनके भाई के जरिेए पैसों का लेनदेन हुआ है। रिया के मुंबई के खार स्थिति फ्लैट को भी ED शक की निगाह से देख रहा है।

2 बार भेजा गया रिया के सीए को समन

ईडी ने रिया से पहले उनके CA को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। लेकिन भारी बारिश का हवाला देते हुए उन्होंने आने से मना कर दिया है। रिया से पहले ED सीए से इसलिए पूछताछ करना चाहती थी क्योंकि CA को सब पता होता है कि पूरे साथ रिया ने कहां और कितने पैसे खर्च किए हैं। रिया के CA भी ED दफ्तर पहुंच गए हैं। ऐसे में देखना ये होगा कि जांच के क्या खास बात निकल कर आती है।

सुशांत सिंह के पिता ने पटना में पुलिस के पास FIR दर्ज कराते वक्त रिया पर कई आरोप लगाए थे। उनमें एक आरोप पैसों की लेनदेन का भी था। उनका दावा था कि सुशांत के अकाउंट में 17 करोड़ थे जिसमें से 15 करोड़ रुपए गायब हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1