Sushant Singh Rajput Death Case

सुशांत केस में IPS विनय तिवारी का मुंबई पुलिस पर गंभीर आरोप- जांच को किया गया क्वारनटीन

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में बिहार और महाराष्ट्र पुलिस आमने-सामने है। इस मामले में तब और तूल पकड़ा, जब मामले की जांच करने पटना से मुंबई पहुंचे बिहार कैडर के IPS विनय तिवारी को BMC (बृहमुंबई म्युनिसिपल कार्पोरेशन) द्वारा क्वारंटाइन कर दिया गया। क्वारंटाइन होने के बाद भी IPS तिवारी ने अपनी जांच जारी रखी। हालांकि, अब यह मामला CBI के सुपुर्द कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले का सच सामने लाने में सुशांत के स्टाफ के 4 सदस्य प्रमुख कड़ी हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि CBI निश्चिततौर पर इस मामले में दूध का दूध और पानी का पानी कर देगी।


अब तक की जांच में आपके हाथ क्या लगा?

मामले की जांच बिहार पुलिस 27 जुलाई से कर रही है। 2 अगस्त को मैं मुंबई पहुंचा था। अभी कुछ लोगों से ही बातचीत शुरू हो पाई थी कि रात में मुझे क्वारंटाइन कर दिया गया। इसके बाद भी 4 अगस्त तक वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए कुछ लोगों से पूछताछ की गई। हादसे के वक्त सुशांत के घर में मौजूद चार लोगों दीपेश, देवेश, पठानी और एक अन्य से कई बार बात हुई। हर बार उन्होंने अपने बयान बदले। ये चारों इस मामले की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और अगर इन से ढंग से पूछताछ हो तो सच्चाई सामने आ सकती है।


जांच में ऐसा कोई तथ्य मिला जो नतीजे तक पहुंचाने में मदद करे?

यह लगभग साफ है कि सुशांत के पास न तो काम की कमी थी और न पैसों की। लेकिन अब तक जिससे भी बात हुई है, उनमें से अधिकतर ने ये जरूर बताया कि उनकी जिंदगी में एक लड़की (नाम नहीं बताया, लेकिन संभवता रिया) के आने के बाद खुद की कमाई पर सुशांत का नियंत्रण नहीं था। मीडिया ने भी इस बात को अपने-अपने स्तर पर दिखाया और बताया भी है। पैसे का मामला भी कहीं न कहीं सुशांत की मौत से जुड़ा हुआ लगता है।

क्या महाराष्ट्र का कोई नेता भी जांच के दायरे में था?

इस तरह के मामलों में हर उस बिंदु पर जांच की जाती है, जो केस को सुलझाने में मददगार हो। इसी दृष्टिकोण से हमारी जांच कई एंगल पर चल रही थी। चूंकि हम महाराष्ट्र पुलिस की जांच से संतुष्ट नहीं थे। इसलिए हम हर उस बिंदु को जांचना चाहते थे। इस मामले में किसी नेता की संलिप्तता की बात आ रही थी, हम उसकी भी जांच करने वाले थे। हालांकि उस दिशा में ज्यादा कुछ हो नहीं पाया था।


इस मामले को आप किसी तरह से देखते हैं?

एक बात बिल्कुल स्पष्ट है कि जैसा इस मामले को बताने का प्रयास किया जा रहा है, वास्तव में वैसा है नहीं। महाराष्ट्र पुलिस जो भी बता रही है, वह गले उतरने वाला नहीं है। बहुत सारी चीजें ऐसी हैं, जो बताती हैं कि महाराष्ट्र पुलिस उस दिशा में जांच ही नहीं कर रही थी, जिस दिशा में होनी चाहिए। हमारी जांच की दिशा ज्यादा स्पष्ट और सही नतीजे देने वाली थी। खैर, अब आगे की जांच CBI कर रही है। इसलिए जो भी प्रमाण मिले हैं, उन्हें CBI को सौंप दिया जाएगा।
महाराष्ट्र पुलिस के बारे में क्या कहना चाहेंगे?

एक अफसर होने के नाते मेरा इस संबंध में किसी तरह की टिप्पणी करना ठीक नहीं है। वैसे महाराष्ट्र पुलिस की कार्यप्रणाली जगजाहिर है। अगर जांच गंभीरता से हो तो तथ्यों को ज्यादा देर तक छुपाया नहीं जा सकता। इस मामले में भी सच्चाई सामने आ ही जाएगी। किसी के बाधा पैदा करने से वक्त लग सकता है, लेकिन सत्य नहीं बदलता।
जबरन क्वारंटाइन करने पर मचा था हंगामा

उल्लेखनीय है कि IPS विनय तिवारी को क्वारंटाइन करने पर काफी हंगामा मच गया था। बिहार के DGP गुप्तेश्वर पांडेय से लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बिहार के सत्तापक्ष और विपक्ष के कई नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। मामले में सु्प्रीम कोर्ट तक ने कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा था कि ‘अभिनेता की मौत के मामले में सच्चाई सामने आनी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मुंबई पुलिस की पेशेवर प्रतिष्ठा अच्छी है, लेकिन बिहार पुलिस ऑफिसर को क्वारंटाइन करने से अच्छा संदेश नहीं गया है।’


बिहार पुलिस ने दी थी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

वहीं बिहार के DGP ने सुशांत मामले की जांच के लिए मुंबई गए IPS विनय तिवारी को लौटने की मंजूरी नहीं देने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी थी। DGP गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा था कि पटना के SP विनय तिवारी को जबरन क्वारंटाइन में रखे जाने पर सरकार को पूरे प्रकरण की जानकारी दी गई है। अगर उन्हें नहीं छोड़ा गया तो महाधिवक्ता से राय लेकर शुक्रवार को तय करेंगे कि क्या करना है। अदालत भी जाने का एक विकल्प है। उन्होंने कहा कि विनय तिवारी मुंबई पुलिस को सूचना देकर गए थे। पत्र लिखकर 3 दिन तक उनके ठहरने के लिए IPS मेस की व्यवस्था कराने का अनुरोध किया था। IPS मेस में ठहरने की व्यवस्था नहीं होने पर वे जहां ठहरे हुए थे, आधी रात को BMC ने बिना जांच कराए उन्हें क्वारंटाइन कर दिया। BMC अधिकारी विनय को छोड़ने को तैयार नहीं हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1