देश की बहादुर बेटी तानिया शेरगिल, पिता, दादा-परदादा के बाद सेना में बनी ‘कैप्टन’

आज 71वां गणतंत्र दिवस है। इस बार यह बेहद खास है। खास बात यह है कि आर्मी परेड को लीड करने वालीं तानिया शेरगिल गणतंत्र दिवस परेड में भी सेना की टुकड़ी का नेतृत्व किया। कैप्टन शेरगिल के बारे में खास बात यह जरूर है कि वह अपने परिवार की चौथी पीढ़ी हैं, जो सेना में रहकर देश की सेवा कर रही हैं। तानिया के परदादा, दादा और पिता भी देश की सेवा कर चुके हैं। अब चौथी पीढ़ी की बेटी देश सेवा में जुटी है। तानिया शेरगिल पंजाब के होशियारपुर की रहने वाली हैं। सेना दिवस के बाद गणतंत्र दिवस पर भी परेड का नेतृत्व कर जिले का मान बढ़ाया। होशियारपुर के लोग अपनी इस बेटी की उपलब्धि पर काफी खुश हैं। तान्या अपने परिवार की चौथी पीढ़ी से हैं, जो सेना में सेवा कर रही हैं। इससे पहले सानिया के पिता सूरत सिंह गिल, दादा हरि सिंह और परदादा ईशर सिंह भी सेना में देश सेवा कर चुके हैं।

गढ़दीवाला के करीबी गांव पंडोरी अटवाल का मूल निवासी उनका परिवार पिछले करीब 50 साल से अधिक से मुंबई में पोवई में रहा है। अब फिर से अपनी मिट्टी की ओर रुख करते हुए उन्होंने करीब 8-9 साल पहले ही गढ़दीवाला के वार्ड नंबर 3 में अपना घर बनाया है और आज कल यहीं रह रहे हैं। सूरत सिंह ने बताया कि उन्होंने खुद व तानिया ने भी मुंबई में पोवई स्थित केंद्रीय विद्यालय से शिक्षा हासिल की। तानिया की मां लखविंदर कौर बतौर अध्यापिका मुंबई से ही रिटायर हुई हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1