गूगल ने प्ले स्टोर से हटाया ‘रिमूव चाइना ऐप’, 17 मई को किया गया था जारी

भारत चीन सीमा विवाद अब धीरे धीरे बढ़ता जा रहा है। भारत में चीनी सामानों का बड़े स्तर पर बहिष्कार शुरू हो चुका है। इसका ताजा उदाहरण ‘रिमूव चाइना ऐप’ है। जो बीते कुछ दिनों में बहुत लोकप्रीय हुआ है। बता दें इस ऐप को कुछ ही हफ्तों में 5 मिलियन से अधिक बार डाउनलोड किया गया। साथ ही इसे 1.89 लाख रिव्यू और 4.9 स्टार मिले थे। लेकिन अब इस ऐप को गूगल ने प्ले स्टोर से हटा दिया है। ‘रिमूव चाइना ऐप’ को 17 मई को ही जारी किया गया था। इस ऐप के देश में लोकप्रिय होने का सबसे बड़ा कारण भारत-चीन सीमा पर बढ़ते तनाव और कोविड-19 महामारी माना जा रहा है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस ऐप के जरिए लोग चीन के प्रति अपने गुस्से को जाहिर कर रहे थे शायद इसलिए ही इसे गूगल ने अपने प्ले स्टोर से हटाया है।

दावा किया गया कि जयपुर की कंपनी ‘रिमूव चाइना ऐप’ के जरिए टिकटॉक और यूसी ब्राउजर जैसे चाइना बेस्ड ऐप को डिलीट किया जा सकता है। इस मामले पर इसे बनाने वाले ‘वन टच ऐप लैब्स’ का कहना है कि इसे शैक्षिक उद्देश्यों के लिये बनाया गया है।

आपको बता दें गूगल ने रिमूव चाइना ऐप को अपने प्ले स्टोर से हटाने के बारे में आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं दी और ना ही इस बात को साफ किया है कि प्ले स्टोर पर ‘रिमूव चाइना ऐप’ फिर से कब तक आएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1