आज ही के दिन परमेश्वर ने पृथ्वी पर लिया था मानव अवतार, बिताए 125 वर्ष, जिस दिन देह त्यागी तभी से शुरू हो गया कलयुग
आज भगवान श्रीकृष्ण का 5253वाँ जन्मोत्सव (श्रीकृष्ण जन्माष्टमी) पूरी दुनिया में अपार श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है. भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र के संयोग में, मथुरा की पावन भूमि पर अवतरित हुए परमेश्वर श्रीकृष्ण का मध्यरात्रि में विशेष महाअभिषेक और जन्मोत्सव आयोजित हो रहा है. […]










