Corona discharged case in india

पिछले चार दिनों में रिकवरी की संख्या नए कोविड के मामलों से ज्यादा : राजेश भूषण

देश में Coronavirus की स्थिति को लेकर प्रेस कांफ्रेंस में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने कहा कि पिछले 4 दिनों में रिकवरी के मामलों की संख्या नए Corona के मामलों से ज्यादा हो गई है। ये विश्व की सबसे बड़ी संख्या है। भारत में रिकवर मामलों की संख्या 44 लाख 90 हजार से ज्यादा हो गई है। देश का रिकवरी रेट 80 प्रतिशत से अधिक हो चुका है। पिछले 24 घंटों में देश में 1 लाख से ज्यादा रिकवरी दर्ज की गई । हम Corona के मामलों को पहले डिटेक्ट कर पाएं हैं, जिस वजह से रिकवरी की स्थिति अच्छी है। विश्व के कुल Corona के मामलों का 17.7 फीसदी भारत में हैं। विश्व की कुल रिकवरी का 19.5 फीसदी हिस्सा भारत से है।


उन्होंने कहा कि अब तक हम 6.5 करोड़ टेस्ट कर चुके हैं। पिछले शनिवार हमने एक दिन में 12 लाख टेस्ट किए थे। हमने 7 जुलाई तक 1 करोड़ टेस्ट किए थे। 1 करोड़ से 3 करोड़ टेस्ट तक पहुंचने में देश को 27 दिन लगे। इसी बीच हम 1100 लैब से 1300 लैब पर पहुंचे। प्रति 10 लाख आबादी पर मामले देखें तो हमारे यहां 4000 के करीब कोविड मामले हैं, अभी भी कई देशों में यह संख्या 20000 के पास है। प्रति 10 लाख आबादी पर हमारे यहां 64 मृत्यु होती हैं, अन्य देशों में यह 500-600 से भी अधिक है।

उन्होंने कहा कि देश में फिलहाल Corona के 9,75,861 सक्रिय केस हैं, अब तक 44,97,867 लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 88,935 लोगों की मौत हुई है। सक्रिय मामले कुल केस का 17.54 फीसदी हैं, जबकि रिकवर हुए लोगों का प्रतिशत 80.86 है। अब तक 1.60 फीसदी लोगों की मौत हुई है। महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, यूपी, दिल्ली और पश्चिम बंगाल में ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1