त्योहार में संदिग्धों पर रहेगी पैनी नजर, शहरवासी करें सहयोग- रांची SSP

रांची में बढ़ी साइबर क्राइम और लूट व गोली कांड की घटनाओं से आम लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़ा हो गया है। पुलिस-प्रशासन के लिए चुनौती बढ़ गई है। व्यापारी वर्ग भी गुस्से मे है। शहर में आए दिन गोली चलने और लूट की वारदातों की खबरें आती रहती हैं।

SSP अनीश गुप्ता ने कहा कि अभी त्योहार का समय है। इसे लेकर पुलिस ने शहर की सुरक्षा के लिए योजना बनाई है। शहर के मार्केटिंग कांप्लेक्स और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस तैनात रहेगी। सैकड़ों की संख्या में पुलिस मौजूद रहेगी और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेगी।
अनीश गुप्ता ने आम लोगों से भी अपील की है कि इस दौरान कहीं भी किसी तरह की संदिग्ध वस्तु या असामाजिक तत्व नजर आए तो इसकी सूचना पुलिस को दें। उन्होंने इसके लिए मोबाइल नंबर जारी किया है। आम जनता 8987790674 पर असामाजिक तत्वों की सूचना दे सकते हैं। उन्होंने शहर में किराए पर लोगों को मकान देने वाले मालिकों से कहा है कि वे कमरा किराए पर लगाने से पहले व्यक्ति की पूरी जानकारी हासिल कर लें। उनका पहचान पत्र जमा कर लें। किसी भी तरह की आशंका पर तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दें।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1