रांची के CRPF कैंप में फायरिंग, सिपाही ने कहासुनी में कंपनी कमांडर को गोली मारी, 2 जवानों की मौत

रांची के खेलगांव स्थित CRPF कैंप में सोमवार सुबह गोलीबारी में 2 जवानों की मौत हो गई है। छत्‍तीसगढ़ आर्म्‍ड फोर्सेज (CAF) के कंपनी कमांडर सहित 2 जवानों की मौत के बाद यहां कैंप में अफरातफरी की स्थिति है। CAF के जवान ने करीब 15 राउंड फायरिंग की है। मृतकों में दोनों छतीसगढ़ सशस्त्र बल 4 बटालियन B कंपनी के जवान थे। इनमें एक जवान कंपनी कमांडर था, जिनका नाम मेला राम कुर्रे बताया जा रहा है। जबकि दूसरा जवान विक्रम राजवाड़े है। कमांडेंट डीआर आचला ने बताया कि जवान ने किसी बात पर अपने कंपनी कमांडर को गोली मार दी, इसके बाद खुद भी गोली मार ली। मामले की जांच जारी है।

CAF के कंपनी कमांडर और जवान के बीच कहासुनी के बाद सिपाही ने कंपनी कमांडर को गोली मार दी। इसके बाद जवान ने खुद को भी गोली मार ली। गोली, लगने से दोनों की मौके पर मौत हो गई। गोली चलाने वाला विक्रम सिपाही था। गोलीबारी के बाद पूरा खेलगांव परिसर पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। इससे पहले छत्‍तीसगढ़ के नारायणपुर में भी ITBP के एक जवान ने अपने 5 साथी जवानों की गोली मार कर हत्‍या कर दी थी। एक दिन पहले ही चाईबासा से ड्यूटी कर जवानों की कंपनियां लौटी थीं। हजारीबाग के तीसरे चरण के चुनाव के लिए जाने की तैयारी थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1