दिसंबर में होगी रणबीर-आलिया की शादी, तैयारियों में जुटा कपूर खानदान

Bollywood एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर हिंदी सिनेमा के सबसे स्टाइलिश जोड़ी में से एक हैं। दोनों को अक्सर कई बार एक साथ स्पॉट भी किया गया है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर दो साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों के रिश्तों को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही है। दोनों की शादी की खबरें पिछले साल से लगातार आ रही है। आपको बता दें, जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। हालांकि इन दोनों ने कभी इन बातों को सीरियस नहीं लिया और हंसी मजाक में इन बातों को टालते रहे।

वहीं एक बार फिर से आलिया-रणबीर की शादी को लेकर एक नई खबर सामने आई है। सूत्रों के अनुसार इनकी शादी इसी साल दिसंबर में हो सकती है, जिसके लिए कपूर खानदान अभी तैयारियां शुरू कर दी है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में साथ दिखाई देंगे। ये फिल्म 4 दिसबंर को रिलीज होगी। जिसके बाद ये दोनों अपनी फिल्म के रिलीज के बाद शादी करेंगे। खबरों की माने तो इन दोनों के परिवारों में इनकी शादी की तैयारियां जोरों से की जा रही हैं ताकी शादी की डेट तक सब कुछ अच्छे से अरेंजमेंट हो जाए। आपको बता दें, परिवार वाले शादी की डेट पक्की करके शादी की तारीख की घोषणा कर सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1