राजधानी दिल्ली में बीते दिनों पीने के पानी की गुणवत्ता को लेकर केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बीच काफी विवाद और मतभेद देखने को मिला था। आपको बता दें भारतीय मानक ब्यूरो यानि बीआईएस ने पिछले महीने पीने के पानी की गुणवत्ता को लेकर रिपोर्ट जारी की थी। अब उस रिपोर्ट के बाद केंद्र सरकार पानी की गुणवत्ता का मानक अनिवार्य करने जा रही है। पीने के पानी की गुणवत्ता का एक तय मानक अनिवार्य करने की तैयारी के सिलसिले में आज भारतीय मानक ब्यूरो ने सभी राज्यों में जल आपूर्ति से जुड़े अधिकारियों की एक बैठक बुलाई है। ये बैठक उपभोक्ता मामलों के मंत्री रामविलास पासवान की अध्यक्षता में होगी। इस बैठक में पानी की गुणवत्ता की रिपोर्ट के बाद शुद्ध पीने का पानी मुहैया करवाने की योजना पर भी चर्चा की जाएगी। चर्चा में मुख्य रूप से पीने के पानी की गुणवत्ता का एक तय मानक अनिवार्य बनाने की रूपरेखा को ही माना जा रहा है। सूत्रों की माने तो केंद्र सरकार ने पानी का मानक अनिवार्य करने का फैसला लिया है, जिसे राज्यों को ही क्रियान्वित करना है।
Related Posts
वो पांच संकेत जो बता रहे हैं भारत की अर्थव्यवस्था की दशा
By
Editor desk
/ August 21, 2019
भारत ने दिया मुहतोड़ जवाब : पाकिस्तान की चौकियां तबाह, कई सैनिक मारे गए
By
Editor desk
/ August 21, 2019
क्या है चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ और क्या होगीं पावर
By
Beena Rai
/ August 21, 2019
राहत सामग्री बांटकर वापस लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, तीन की मौत
By
Beena Rai
/ August 21, 2019
