राज्यसभा चुनाव: आज से शुरू होगा नामांकन, 26 मार्च को होगी वोटिंग

राज्यसभा में देशभर के कुल17 राज्यों की 55 सीटों पर आने वाले 26 मार्च को चुनाव होने हैं। 51 सीटें सदस्यों के कार्यकाल पूरा होने की वजह से खाली हो रही हैं। बाकी की 4 सीटें राज्यसभा सदस्यों के इस्तीफा देने की वजह खाली हो रही है। इस बात की जानकारी चुनाव आयोग ने पहले ही कर दी है। वहीं राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया आज से शुरू हो जाएगी। साथ ही इसकी अंतिम तिथी 13 मार्च रखी गई है। इसके साथ ही उम्मीदवार 18 मार्च तक नामांकन वापस ले सकते हैं। सूत्रो की माने तो मतदान 26 मार्च की सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। वहीं वोटों की गिनती शाम 4 बजे के बाद होगी।     

राज्यसभा में जो 55 सीटें खाली हो रही है उनमें महाराष्ट्र की 7 सीट, तमिलनाडु की 6 सीटें, बिहार और पश्चिम बंगाल की 5-5 सीटें शामिल हैं। इसके साथ ही ओडिशा, आंध्रप्रदेश और गुजरात की 4-4 सीटें भी खाली हो रही हैं। असम, मध्यप्रदेश और राजस्थान की बात करें तो इन तीनों राज्यों की 3-3 सीटों पर चुनाव होने हैं। जहां छत्तीसगढ़, हरियाणा और झारखंड की 2-2 सीटें शामिल हैं, तो वहीं मेघालय, मणिपुर और हिमाचल प्रदेश की एक-एक सीट के लिए भी चुनाव होने हैं।

आपको बता दें इसी साल जून में 5, जुलाई में एक और नवंबर में 11 सीटें खाली हो जाएंगी। इस तरह से साल 2020 में राज्यसभा की कुल 73 सीटों के लिए चुनाव होने हैं, इस तरह से इस साल के अंत तक राज्यसभा के कुल 69 सदस्यों का कार्यकाल खत्म हो रहा है। जिनमें 18 बीजेपी के और 17 कांग्रेस के सदस्य शामिल हैं।  

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1