ARVIND KEJRIWAL

पंजाब सीएम का बड़ा एलान-15 अगस्त से सरपंचों को मिलेगी 10 हजार रुपये सैलरी

पंजाब में सरपंचों को 15 अगस्त से 10 हजार रुपये प्रति महीना तनख्वाह मिलेगी. इसका ऐलान आज (24 जून) मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया है. सीएम मान ने कहा कि सरपंच दिन रात गांव में लोगों की सेवा करते हैं और वो सैलरी के हकदार हैं. उन्होंने ये भी कहा कि AAP की सरकार लोगों के विकास के लिए काम करती रहेगी.

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”आज एक बड़ा फ़ैसला लिया गया है. 15 अगस्त से हर सरपंच को हर महीने 10,000 रुपये की सैलरी मिलेगी. सरपंच पंचायत लोकतंत्र की पहली कड़ी होते हैं. वो दिन-रात गांव की सेवा करते हैं. वे सैलरी के हकदार हैं.”

अगर गांव तरक्की करेगा, तो पंजाब तरक्की करेगा- भगवंत मान
पंजाब के सीएम ने आगे कहा, ”अब सरपंच अपने परिवारों के साथ भी अच्छी तरह रह पाएंगे और गांव का और तेजी से विकास करेंगे. अगर गांव तरक्की करेगा, तो पंजाब तरक्की करेगा. हम लोगों के लिए काम करते रहेंगे. यह हमारा वादा है.”

अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के सरपंचों को दी बधाई
उधर, भगवंत मान सरकार के फैसले की तारीफ करते हुए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सरपंचों को बधाई दी है. उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, ”पंजाब के सभी सरपंचों को बहुत बहुत बधाई. ये एक ऐतिहासिक निर्णय है जो सिर्फ आम आदमी पार्टी ही ले सकती है. देश में पहली बार सरपंचों को इतनी सैलरी मिलेगी. भगवंत मान साहिब को ये निर्णय लेने के लिए बधाई.”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1