नागरिकता कानून को लेकर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बीते रविवार से बढ़ा तनाव है कि हम होने का नाम ही नहीं ले रहा और अब तो नागरिकता कानून की ये आग दिल्ली के साथ-साथ उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल समेत देश के कई राज्यों में फैल गई है। आपको बता दें जहां बीते दिनों दिल्ली की सड़को पर नागरिकता कानून के खिलाफ जमकर तोड़फोड़ और आगजनी हुई तो वहीं आज नागरिकता कानून और NRC के खिलाफ लेफ्ट दलों ने मार्च निकालने का ऐलान किया है। साथ ही दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में छात्रों की ओर से विरोध प्रदर्शन करने की बात कही गई है। वहीं प्रदेश में प्रशासन की ओर धारा 144 लागू कर दिया गया है, साथ ही उत्तर प्रदेश के डीजीपी ओम प्रकाश सिंह ने छात्रों के अभिभावकों से अपील की है कि वो अपने बच्चों को इस प्रकार के हिंसक प्रदर्शन में शामिल होने से रोकें।
Related Posts
राहत सामग्री बांटकर वापस लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, तीन की मौत
By
Beena Rai
/ August 21, 2019
रक्षक ही जब बन जाए भक्षक, तो क्या होगा?
By
Beena Rai
/ August 21, 2019
यूपी में टीजीटी और पीजीटी शिक्षकों के लिए बंपर भर्ती, अक्टूबर से होंगे आवेदन
By
Beena Rai
/ August 21, 2019
