प्रियांश आर्य का तूफानी शतक! 68 गेंदों में 181 रन, 19 छक्कों से मचाया कोहराम

टी20 क्रिकेट में 24 नवंबर का दिन भारतीय क्रिकेट के लिए यादगार बन गया है। प्रियांश आर्य ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से नया इतिहास रच दिया। दिल्ली की ओर से तमिलनाडु के खिलाफ खेलते हुए आर्य ने पहले शानदार शतक जड़ा और इसके बाद भी उनका बल्ला नहीं रुका। उन्होंने अपनी विस्फोटक पारी के दम पर भारत के लिए टी20 क्रिकेट में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

प्रियांश आर्य ने खेली तूफानी पारी
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में दिल्ली और तमिलनाडु के बीच खेले गए मुकाबले में दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने जल्द ही यश धुल का विकेट गंवा दिया, जो महज 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद नितीश राणा भी 18 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। हालांकि, कप्तान प्रियांश आर्य एक छोर पर मजबूती से टिके रहे और आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते रहे। लगातार विकेट गिरने के बावजूद आर्य के तेवर नहीं बदले और उन्होंने चौके-छक्कों की बारिश करते हुए तमिलनाडु के गेंदबाजों की जमकर खबर ली।

केवल 36 बॉल पर पूरा किया शतक, 181 रन बनाने में रहे कामयाब
प्रियांश आर्य ने महज 36 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 12 छक्के जड़े। शतक के बाद भी उनका आक्रामक अंदाज जारी रहा और उन्होंने कुछ ही देर में केएल राहुल का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया। प्रियांश ने 68 गेंदों पर 181 रनों की तूफानी पारी खेली। हालांकि, वह वर्ल्ड रिकॉर्ड से महज 8 रन दूर रह गए। टी20 में सबसे बड़ी पारी का रिकॉर्ड ल्हुआन-ड्रे प्रीटोरियस के नाम है, जिन्होंने 79 गेंदों पर नाबाद 188 रन बनाए थे।

दिल्ली की टीम ने बनाए 181 रन
प्रियांश आर्य ने अपनी पारी में 7 चौके और 19 छक्के जड़े और उनका स्ट्राइक रेट 266.18 रहा। खास बात यह रही कि दिल्ली का कोई और बल्लेबाज अर्धशतक तक नहीं पहुंच सका। आर्य की तूफानी पारी के दम पर दिल्ली ने 20 ओवर में 275 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसमें अकेले 181 रन प्रियांश के रहे। इस पारी के साथ ही वह टी20 क्रिकेट में 170 से ज्यादा रन बनाने वाले भारत के चौथे बल्लेबाज बन गए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1