रणबीर कपूर स्टारर ‘रामायण: पार्ट 1’ बॉक्स ऑफिस पर अपनी शानदार रफ्तार बनाए हुए है। फिल्म ने रिलीज के 19वें दिन यानी 24 नवंबर तक दुनियाभर में 1709.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इसी के साथ ‘रामायण’ ने ग्लोबल कमाई के मामले में ‘RRR’, ‘KGF: चैप्टर 2’, ‘जवान’ और ‘धुरंधर’ जैसी कई बड़ी भारतीय फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। अब सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की वर्ल्डवाइड लिस्ट में रणबीर कपूर की ‘रामायण’ से आगे महज चार फिल्में रह गई हैं।
RRR’, ‘KGF 2’ और ‘जवान’ को छोड़ा पीछे
‘रामायण: पार्ट 1’ ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ और मजबूत कर ली है। ताजा कलेक्शन के साथ फिल्म ने कमाई की ग्लोबल रैंकिंग में कई पायदान ऊपर छलांग लगाई है। रणबीर कपूर स्टारर इस फिल्म ने एसएस राजामौली की ‘RRR’, यश की ‘KGF: चैप्टर 2’ और शाहरुख खान की ‘जवान’ को पीछे छोड़ दिया है। इसके साथ ही ‘रामायण’ ने ‘धुरंधर’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी पार कर लिया है। ये सभी फिल्में भारतीय सिनेमा की बड़ी बॉक्स ऑफिस हिट्स में शामिल रही हैं। ऐसे में इन फिल्मों को पीछे छोड़ना ‘रामायण’ के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
दुनियाभर की कमाई में अब सिर्फ चार फिल्में आगे
ताजा ट्रेड अनुमानों के मुताबिक 1,709.65 करोड़ रुपये के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के साथ ‘रामायण: पार्ट 1’ अब भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। इससे आगे चार फिल्में मौजूद हैं। इनकी कमाई के आंकड़े इस प्रकार हैं:
•दंगल: 2,070.30 करोड़ रुपये
•धुरंधर 2: द रिवेंज: 1,813.39 करोड़ रुपये
•बाहुबली 2: द कन्क्लूजन: 1,788.06 करोड़ रुपये
•पुष्पा 2: द रूल: 1,742.10 करोड़ रुपये
•रामायण: पार्ट 1: 1,709.65 करोड़ रुपये
वर्ल्डवाइड सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की इस लिस्ट में आमिर खान की ‘दंगल’ अभी भी टॉप पर काबिज है। फिल्म ने दुनियाभर में 2,070.30 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार किया था। इसके बाद ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ दूसरे, ‘बाहुबली 2: द कन्क्लूजन’ तीसरे और ‘पुष्पा 2: द रूल’ चौथे स्थान पर है।
पुष्पा 2′ से कितना पीछे है ‘रामायण’?
‘रामायण’ अब ‘पुष्पा 2’ के बेहद करीब पहुंच गई है। अल्लू अर्जुन की फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1,742.10 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि ‘रामायण’ का कलेक्शन 1,709.65 करोड़ रुपये है। दोनों फिल्मों के बीच अब महज 32.45 करोड़ रुपये का अंतर रह गया है। ऐसे में आने वाले दिनों में ‘रामायण’ के कलेक्शन पर खास नजर रहेगी। हालांकि, ‘बाहुबली 2’, ‘धुरंधर 2’ और सबसे ऊपर मौजूद ‘दंगल’ को पीछे छोड़ने के लिए फिल्म को अभी लंबी दूरी तय करनी होगी।
बॉक्स ऑफिस पर जारी है ‘रामायण’ का सफर
रणबीर कपूर की ‘रामायण: पार्ट 1’ रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म का एक के बाद एक बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ना इसकी मजबूत पकड़ को दिखाता है। अब सभी की नजरें इस बात पर हैं कि आने वाले दिनों में ‘रामायण’ की कमाई कितनी बढ़ती है और क्या यह वर्ल्डवाइड सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की लिस्ट में और ऊपर पहुंच पाती है।

