आज प्रियंका गांधी अमेठी में मनाएगी अपना जन्मदिन

यूपी में पार्टी संगठन को मजबूत करने और उनके व्यापक विस्तार में जुटी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज अपना 48वां जन्मदिन मना रही हैं। 12 जनवरी 1972 में जन्मी प्रियंका गांधी इस बार अपना जन्मदिन अमेठी में मनाएंगी। अपने जन्मदिन के खास मौके पर वह अमेठी में वरिष्ठ कांग्रेसियों को सम्मानित भी करेंगी।

नई टीम को प्रियंका पार्टी के गौरवशाली इतिहास से परिचित कराने के साथ दो-दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में एनआरसी, एनपीआर और सीएए जैसे मुद्दों पर विस्तार से पार्टी के रुख की जानकारी देंगी।

इसके बाद प्रियंका अपनी मां और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में 16 से लेकर 19 जनवरी तक जिलाध्यक्षों और शहर अध्यक्षों के लिए प्रशिक्षण शिविर चलाने का कार्य करेंगी। कांग्रेस के एक पदाधिकारी ने बताया कि प्रियंका ने पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रशासन प्रभारी सिद्धार्थ प्रिय को एक पत्र जारी किया है। इसमें उन्होंने रायरबेली के 4 दिवसीय दौरे के दौरान 16 से 19 जनवरी तक कांग्रेस के जिला और शहर अध्यक्षों को दो-दो दिन प्रशिक्षण दिए जाने की जानकारी दी है।

रायबरेली में प्रियंका के इस दौरे को लेकर यूपी कांग्रेस कमेटी काफी एक्टिव है। अपने 4 दिवसीय दौरे में प्रियंका दो दिन पूर्वी यूपी और दो दिन पश्चिमी यूपी के सभी शहर और जिला अध्यक्षों से मिलेंगी और उन्हें प्रशिक्षित करेंगी। इतना ही नहीं इसके साथ ही वह चारों दिन प्रशिक्षण कार्यक्रम में मौजूद रहेंगी। कार्यक्रम के लिए निर्धारित सभी विषय को समझाने के लिए एक्सपर्ट को भी बुलाया गया है।

वहीं पार्टी सूत्रों की माने तो 16 और 17 जनवरी को पूर्वी यूपी और 18 और 19 को पश्चिमी यूपी के जिला अध्यक्षों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रियंका ने यूपी में कांग्रेस के जिला और शहर अध्यक्षों की नई टीम तैयार की है।जबकि इसके लिए उन्हें पुराने कांग्रेसियों से दुश्मनी भी मोल लेनी पड़ी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1