Draupadi Murmu news

Presidential Election 2022: द्रौपदी मुर्मू ने दाखिल किया नामांकन,PM मोदी के साथ ये रहे मौजूद

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) ने नामांकन पत्र दाखिल कर लिया है। राष्‍ट्रपति चुनाव (Presidential Election 2022) के लिए जब वह नामांकन दाखिल करने के लिए संसद पहुंचीं तो उनके साथ सत्तारूढ़ भाजपा तथा एनडीए (NDA) के कई नेता उनके आवेदन का समर्थन करने के लिए संसद में मौजूद थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) उनके पहले प्रस्तावक बने। राष्ट्रपति पद के लिए उनका मुकाबला विपक्ष के साझा प्रत्याशी पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा से होगा।

द्रौपदी मुर्मू के नामांकन के दौरान ये रहे मौजूद
राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu)की उम्मीदवारी के लिए भाजपा (BJP) ने नामांकन पत्रों के चार सेट तैयार किये। प्रधानमंत्री के अलावा, वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह व अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जे. पी. नड्डा नामांकन पत्र पर हस्ताक्षर किया। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) और गुजरात के भूपेंद्र पटेल सहित भाजपा शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री, पार्टी की लगभग सभी महिला तथा आदिवासी सांसद और विधायक भी ने भी हस्ताक्षर किया।

एनडीए (NDA) नेताओं के अलावा, वाईएसआर कांग्रेस के विजयसाई रेड्डी और बीजू जनता दल के नेता सस्मित पात्रा भी मूर्मू के नामांकन का समर्थन करने के लिए संसद में मौजूद थे. अन्नाद्रमुक नेता ओ. पनीरसेल्वम और जद (यू) के राजीव रंजन सिंह पहले ही संसद पहुंच चुके थे. नामांकन दाखिल करने से पहले मुर्मू महात्मा गांधी, बी.आर. आंबेडकर और बिरसा मुंडा की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित किया. राष्ट्रपति पद के नामांकन के लिए प्रत्येक सेट में निर्वाचित प्रतिनिधियों के बीच 50 प्रस्तावक और 50 अनुमोदक होने चाहिए। चुनाव जीतने पर मुर्मू देश की पहली आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति होंगी।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर क्‍या कहा
दिल्ली पहुंचते ही मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से मुलाकात की। मुलाकात के बाद पीएम मोदी (PM Modi) ने ट्वीट कर कहा, एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। उनके राष्ट्रपति पद के नामांकन को समाज के सभी वर्गों ने पूरे देश में सराहा है। जमीनी समस्याओं और भारत के विकास के लिए उनकी समझ उत्कृष्ट है।

राष्ट्रपति चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगरमी तेज है. केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद दीपक प्रकाश, सांसद समीर उरांव, सुनील सिंह, सुनील सोरेन, सुदर्शन भगत, विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी व विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu)के प्रस्तावक बने हैं. श्रीमती मुर्मू शुक्रवार को राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन करेंगी।

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1