झारखंड की 19वीं स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

झारखंड की 19वीं स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झारखंड वासियों को शुभकामनाएं दी है।

इस मौके पर रामनाथ कोविंद ने कहा कि स्‍थापना दिवस के अवसर पर झारखंड की जनता को बधाई और शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि झारखंड, प्रभूत प्राकृतिक संसाधनों और समृद्ध संस्‍कृति वाला राज्‍य है, जिस पर हम सभी को गर्व है। मेरी कामना है कि भगवान बिरसा मुंडा के आशीर्वाद से झारखंड प्रगति की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करे।

इस अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि झारखंड की जनता को राज्य की स्थापना दिवस की बहुत-बहुत बधाई। उन्होंने कहा मेरी कामना है कि झारखंड प्रगति की नित नई ऊंचाइयों को छुए और भगवान बिरसा मुंडा के समृद्ध, सशक्त और खुशहाल राज्य के सपने को साकार करे।

स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि साहस और शौर्य के प्रतीक, आदिवासी समाज में आई नवचेतना के सूत्रधार, महान क्रांतिकारी धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर शत- शत नमन। उन्होंने कहा धरती आबा के सपनों के अनुरूप हम ऐसे झारखण्ड के निर्माण में जुटे हैं, जहां कोई बेघर, बेदवा, बेशिक्षा न रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1