ARVIND KEJRIWAL

प्रवेश वर्मा ने दिखाईं केजरीवाल के घर की फर्जी तस्वीरें? बीजेपी के ‘शीशमहल-2’ के दावे पर भड़की आप

दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की तुलना फिल्म ‘धुरंधर’ के रहमान डकैत से की है. वर्मा ने ‘शीशमहल-2’ का जिक्र करते हुए सवाल खड़े किए. अब इसे लेकर आम आदमी पार्टी ने पलटवार किया है. AAP ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रवेश वर्मा ने फर्जी तस्वीरें दिखाई. ये केजरीवाल के नए घर की तस्वीर नहीं है. रेखा गुप्ता मीडिया के लिए अपना घर खोल दें. अरविंद केजरीवाल जी भी अपना नया घर सबको दिखा देंगे.

दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी ने एक्स पर लिखा, ”प्रवेश वर्मा द्वारा जारी कि गई सारी तस्वीरें फर्जी हैं. वे केजरीवाल जी के घर की तस्वीरें नहीं हैं. किसका घर कितना आलीशान है, इसका पता करने के लिए रेखा गुप्ता जी और LG साहेब अपना अपना घर खोल दें और केजरीवाल जी अपना घर खोल देंगे. जनता ख़ुद तय कर लेगी.”

प्रवेश वर्मा द्वारा जारी कि गई सारी तस्वीरें फ़र्ज़ी हैं। वे केजरीवाल जी के घर की तस्वीरें नहीं हैं। किसका घर कितना आलीशान है, इसका पता करने के लिए रेखा गुप्ता जी और LG साहिब अपना अपना घर खोल दें और केजरीवाल जी अपना घर खोल देंगे। जनता ख़ुद तय कर लेगी।

मंत्री प्रवेश वर्मा ने क्या कहा?
दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा, “दिल्ली के रहमान डकैत की तरह, जैसे फिल्म ‘धुरंधर’ का सीक्वल आया, वैसे ही आज हम ‘शीश महल 2’ का खुलासा करने जा रहे हैं. केजरीवाल ने दिल्ली में शीश महल का निर्माण तब करवाया जब दिल्ली कोविड की लहर से जूझ रही थी. दिल्ली के लोग कोविड की दवाइयों की मांग कर रहे थे और अपनी जान गवां रहे थे. उस दौरान, केजरीवाल के आदेशों के अनुसार, दिल्ली के शीश महल का काम एक दिन भी नहीं रुका.”

‘धुरंधर’ के रहमान डकैत से तुलना
उन्होंने आगे कहा, ”जब हमारे ‘धुरंधर’ दिल्ली के मतदाताओं ने दिल्ली के रहमान डकैत को हराया, तो वह पंजाब चले गए, जिससे भगवंत मान की मुश्किलें और बढ़ गईं. भगवंत मान के घर के आसपास बने चार बड़े सरकारी मकानों में से एक में केजरीवाल रहते हैं, दूसरे में दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन, तीसरे में राज्यसभा सांसद संजय सिंह और चौथे में मनीष सिसोदिया.”

‘सादा जीवन जीने की बात कहने वाला ऐशो आराम में जी रहा’
प्रवेश वर्मा ने आगे कहा, ”पंजाब में भगवंत मान नाराज़ हैं. उन्होंने वहां एक और शीश महल बनवा लिया. आज दिल्ली में वे पिछले कई सालों से बंगले की मांग करते हुए अदालतों के चक्कर लगा रहे हैं और जब उन्हें कल ही 95 लोधी एस्टेट स्थित बंगला मिला, जिसमें वे रहने लगे, तो उसकी तस्वीरें सामने आने पर हम हैरान रह गए. जिस व्यक्ति ने सादा जीवन जीने की बात कही थी, आज वह ऐशो-आराम की जिंदगी जी रहा है.”

AAP को ‘अलीशान आदमी पार्टी’ होना चाहिए- प्रवेश वर्मा
दिल्ली के मंत्री तंज कसते हुए कहा, ”आम आदमी पार्टी को ‘अलीशान आदमी पार्टी’ होना चाहिए. क्या केजरीवाल हमें बताएंगे कि लोधी रोड बंगले या नए शीश महल में कितना पैसा लगाया गया है? पैसा कहाँ से आया और किसका पैसा है? क्या यह सच नहीं है कि आपकी लालच के कारण आम आदमी पार्टी के ईमानदार कार्यकर्ता आपकी पार्टी छोड़ रहे हैं.

बार-बार ऐसा शीश महल बनाने की क्या जरूरत- प्रवेश वर्मा
प्रवेश वर्मा ने सवाल उठाते हुए कहा, “बार-बार ऐसा शीश महल बनाने की क्या ज़रूरत है? इस शीश महल में किस कंपनी का पैसा लगा है? यह उनके पूरे घर का खाका है. जिस तरह से उन्होंने हर कमरे पर इतनी बुद्धि खर्च की है, अगर उन्होंने उतना ही समय दिल्ली के मामलों पर लगाया होता, तो शायद आज उनके कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी नहीं छोड़ रहे होते.”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1