जेडीयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर की पार्टी से नाराजगी जगजाहिर है और ये नाराजगी जेडीयू के नागरिकता संशोधन कानून पर किए गए समर्थन के बाद से ही नजर आ रही है। पार्टी के अंदर ही दो विचारधारा देखने को मिल रही है, और पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर पार्टी लाइन के खिलाफ जाकर लगातार ट्वीट कर रहे हैं। इस मुद्दे पर जेडीयू के वरिष्ठ नेता आरसीपी सिंह ने पिछले दिनों प्रशांत किशोर पर तीखा प्रहार भी किया था। इन सबके बीच शनिवार रात प्रशांत किशोर ने जेडीयू अध्यक्ष और सूबे के मुखिया नीतीश कुमार से मुलाकात की। सूत्रों की मानें तो प्रशांत किशोर से करीब दो घंटे तक चली बातचीत के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि वो बिहार में किसी भी कीमत पर एनआरसी लागू नहीं करेंगे, चाहे इसके लिए उन्हें इस्तीफा ही क्यों न देना पड़े। सूत्रों की माने तो प्रशांत किशोर ने सीएम नीतीश से बातचीत के दौरान तीन बार अपने इस्तीफे की पेशकश भी की। लेकिन नीतीश कुमार ने इस्तीफा लेने से साफ इनकार कर दिया।
Related Posts
वो पांच संकेत जो बता रहे हैं भारत की अर्थव्यवस्था की दशा
By
Editor desk
/ August 21, 2019
भारत ने दिया मुहतोड़ जवाब : पाकिस्तान की चौकियां तबाह, कई सैनिक मारे गए
By
Editor desk
/ August 21, 2019
क्या है चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ और क्या होगीं पावर
By
Beena Rai
/ August 21, 2019
राहत सामग्री बांटकर वापस लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, तीन की मौत
By
Beena Rai
/ August 21, 2019
