संविधान दिवस हर साल 26 नवंबर को मनाया जाता है। 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू होने से पहले 26 नवंबर 1949 को इसे अपनाया गया था। संविधान सभा के सदस्यों का पहला सेशन 9 दिसंबर 1947 को आयोजित हुआ। इसमें संविधान सभा के 207 सदस्य थे। संविधान की ड्रॉफ्टिंग कमेटी के अध्यक्ष डॉ बी आर अंबेडकर थे। इन्हें भारत के संविधान का निर्माता भी कहा जाता है। राजधानी में राष्ट्रीय संविधान दिवस के अवसर पर एसएसपी लखनऊ द्वारा पुलिस ऑफिस में उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारियों,कर्मचारियों को शपथ दिलायी गई।
सरकार ने 19 नवंबर, 2015 को राजपत्र अधिसूचना की सहायता से 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में घोषित किया था। समिति के अध्यक्ष डॉ0 भीमराव अंबेडकर के जयंती वर्ष के रूप में 26 नवम्बर 2015 से संविधान दिवस मनाया गया। जिसके परिपेक्ष्य में भारतीय संविधान के 70वें संविधान दिवस के अवसर पर एसएसपी कलानिधि नैथानी ने पुलिस ऑफिस में मौजूद सभी पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों को संविधान के बारे में बताया वहीं शपथ भी दिलाई।
इस मौके पर SSP ने निर्देशित किया कि समस्त पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों को संविधान के बारे में अवगत कराते हुए शपथ दिलाई गई। संविधान को सर्वोपरि बताते हुये एसएसपी के द्वारा निर्देशित किया गया कि समस्त पुलिस अधिकारी, कर्मचारी संविधान का पालन करते हुए अपने कर्तव्य को पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभाये।
SSP कलानिधि नैथानी ने पुलिस ऑफिस का भी निरीक्षण करते हुये, साफ-सफाई, अभिलेखों का रख-रखाव व अन्य व्यवस्थाओ का जायजा लिया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। राष्ट्रीय संविधान दिवस के अवसर पर एसपी प्रोटोकॉल, आरआई लाइन व अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
