भाजपा का बड़ा बयान: विपक्ष दे रहा नक्‍सलियों को संरक्षण

भाजपा में हाल ही में राज्य में हुईं नक्सली घटनाओं को चुनाव से जोड़ा है। मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया से बातचीत में पार्टी के सह प्रभारी राम विचार नेताम यह कहने से भी नहीं चूके कि इन्हें विपक्ष का संरक्षण मिल रहा है। स्पष्ट कहा कि जहां भाजपा मजबूत है उसे कैसे डैमेज किया जाए सारी कोशिशें यही सोचकर की जा रहीं हैं। नेताम ने कहा कि एक-दो नक्सली घटनाएं हो गईं तो यह नहीं माना जा सकता कि हमारे प्रयासों में कमी रही है।

चुनाव होते ही तो नक्सली अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की कोशिश करते हैं। विरोधी पार्टियों का भी संरक्षण ऐसे तत्वों को मिलता है। अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरुण उरांव ने भी कहा कि चुनाव में नक्सली अपना वजूद दिखाने के लिए ऐसी घटनाओं को अंजाम देते हैं। लेकिन आंकड़े बताते हैं कि नक्सलवाद पर काबू पाया गया है। चुनाव के बीच राम मंदिर निर्माण और धारा 370 जैसे मसले उठने पर नेताम ने कहा कि ये घटनाक्रम तो आज पूरे देश की चर्चा का विषय है।

इस मौके पर भाजपा नेताओं ने सरकार के स्तर से किए गए विकास कार्यों की रिपोर्ट पेश की। आदिवासी, स्वास्थ्य, सड़क समेत अन्य क्षेत्रों में किए गए कार्यों की जानकारी दी।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1