अमर दुबे के एनकाउंटर के बाद श्यामू वाजपेयी मुठभेड़ में गिरफ्तार

लखनऊ- कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मुख्य आरोपी विकास दुबे के करीबियों पर यूपी पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। हमीरपुर में विकास के करीबी अमर दुबे के एनकाउंटर के बाद पुलिस ने कानपुर में श्यामू वाजपेयी का एनकाउंटर किया है। वहीं एनकाउंटर में 25 हजार का इनामी श्यामू घायल हो गया है। उसे हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दूसरी तरफ फरीदाबाद में गिरफ्तारी की गई है। फरीदाबाद से गिरफ्तार किए गए विकास के साथी के पास से घटना के दिन पुलिस से लूटे गए असलहे भी बरामद हुए हैं। कानपुर में पकड़ा गया श्यामू पुलिस के टॉप 15 लोगों की लिस्ट में था।

गैंगस्टर विकास दुबे के मामले में जिस तरह पुलिस को एक के बाद एक कामयाबी मिल रही है। उससे कहा जा रहा है कि जल्द ही वह पुलिस की गिरफ्त में होगा। बुधवार सुबह ही गैंगस्टर विकास दुबे के दाहिने हाथ अमर दुबे को पुलिस ने मार गिराया है। पुलिस ने बताया कि श्यामू को एनकाउंटर में गिरफ्तार किया गया है। उसने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। श्यामू को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि श्यामू से पूछताछ के बाद उन्हें कई अहम सुराग हाथ लगेंगे। इसके साथ ही श्यामू के बयान के आधार पर अन्य लोगों की गिरफ्तारी भी संभव है।

पुलिस ने बताया कि श्यामू को लेकर वे लोग बिकरू गांव से चार किलोमीटर दूर असहलों की बरामदगी के लिए गए थे। इसी दौरान श्यामू गाड़ी से उतरा और सड़क के किनारे गड्ढे में छिपाए असलहे से पुलिस पर फायरिंग करने लगा। इसी दौरान पुलिस ने बचाव में फायरिंग की और एक गोली श्यामू के दाहिने पैर पर लगी। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अपराधी श्यामू वाजपेयी को चौबेपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं श्यामू ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वह घटना के समय अपने घर में मौजूद था। लेकिन पुलिस उसे फंसा रही है।

हालांकि विकास दुबे का अबतक कोई अता पता नहीं है। पुलिस ने फरीदाबाद से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों के नाम श्रवण, अंकुर और प्रभात हैं। प्रभात के पास बरामद पिस्तौल वही है। जिसे कानपुर में पुलिस से लूटा गया था। पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिला है जिसमें दिख रहे शख्स को विकास बताया जा रहा है। बता दें कि 2 जुलाई के बाद से अबतक पुलिस की कार्रवाई में विकास दुबे के करीबियों में 3 जुलाई को अतुल दुबे और उसके मामा प्रेम प्रकाश को बिकरू गांव के पास एनकाउंटर में ढेर कर गया था। जिसके बाद 5 जुलाई को दयाशंकर अग्निहोत्री को मुठभेड़ में एसटीएफ ने गिरफ्तार लिया था। वहीं आज यानी 8 जुलाई को अमर दुबे एनकाउंटर में मार गिराया है । जो विकास के चचेरे भाई संजय दुबे का बेटा है। अमर के सगे चाचा अतुल दुबे थे। उसकी 29 जून को शादी हुई थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1