CAA के खिलाफ संसद तक मार्च पर अड़े प्रदर्शनकारी

CAA के खिलाफ राजधानी में विरोध-प्रदर्शन एक बार फिर तेज हो गया है। संसद तक मार्च निकाल रहे प्रदर्शनकारियों की पुलिस से भिड़ंत हो गई। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारी जख्मी भी हुए हैं। संसद तक प्रोटेस्ट मार्च को रोके जाने से नाराज कुछ महिला प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली पुलिस की तरफ चूड़ियां भी लहराईं। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस को चूड़ियां पहन लेनी चाहिए क्योंकि वह मार्च को आगे बढ़ने नहीं दे रही है। दिल्ली पुलिस और जामिया यूनिवर्सिटी प्रशासन की बार-बार अपीलों के बाद भी प्रदर्शनकारी संसद तक कूच करने के लिए अड़े हुए हैं। इसके मद्देनजर सुखदेव विहार मेट्रो स्टेशन के एंट्री और एग्जिट गेट को बंद कर दिया गया है।

जामिया से संसद तक मार्च के ऐलान के बाद से ही दिल्ली पुलिस ने जामिया और आस-पास के क्षेत्रों को एक तरह से छावनी में तब्दील कर दिया था। जामिया के छात्रों और पूर्व छात्रों के संगठन जामिया को-ऑर्डिनेशन कमिटी (JCC) ने CAA के विरोध में संसद तक मार्च का ऐलान किया था। प्रशासन ने इस मार्च को अनुमति नहीं दी है। सैकड़ों प्रदर्शनकारी संसद की तरफ बढ़ रहे थे लेकिन ओखला में होली फैमिली हॉस्पिटल के नजदीक पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक लिया। पुलिस उन्हें जामिया मिल्लिया यूनिवर्सिटी के गेट नंबर 7 पर लौटने का अनुरोध कर रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1