प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के दुमका में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि वे कुछ दिनों से झारखंड में रैलियां कर रहे हैं, लेकिन जहां भी वे जाते हैं वहा की भीड़ पिछली रैलियों का रिकॉर्ड तोड़ देती है । पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने आदिवासी इलाकों में जीवन का लंबा वक्त गुजारा है । एक कार्यकर्ता के रूप में आदिवासियों की सेवा करने का मुझे लंबा अनुभव रहा है । पीएम मोदी ने कहा कि हमारी संसद ने नागरिकता से जुड़ा एक बदलाव किया, ताकि पड़ोसी देश में रहने वाले हिन्दुओं, सिख, ईसाई, पारसी, बौद्ध, जैन को नागरिकता मिल सके । इसके लिए भारत की दोनों सदनों की बहुमत से बिल पास किया । कांग्रेस और उसके सहयोगी तूफान खड़ा कर रहे हैं । ये आग लगाने वाले कौन हैं, ये उनके कपड़ों से पता चल जाता है । कांग्रेस इनको मूक समर्थन दे रही है और देश इन्हें देख रहा है । पीएम मोदी ने कहा कि इस आगजनी को देखकर देश समझ गया है कि नागरिकता कानून को लाकर ठीक किया गया है ।
Related Posts
वो पांच संकेत जो बता रहे हैं भारत की अर्थव्यवस्था की दशा
By
Editor desk
/ August 21, 2019
भारत ने दिया मुहतोड़ जवाब : पाकिस्तान की चौकियां तबाह, कई सैनिक मारे गए
By
Editor desk
/ August 21, 2019
क्या है चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ और क्या होगीं पावर
By
Beena Rai
/ August 21, 2019
राहत सामग्री बांटकर वापस लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, तीन की मौत
By
Beena Rai
/ August 21, 2019
