Yoga from UN Headquarters

संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय मुख्यालय से PM मोदी ने दुनिया को बताई योग की ताकत

शरीर की शक्ति और मन की शांति को बढ़ाने के लिए योग से बढ़ा वरदान और कुछ नहीं है। मंगलवार (23 जून) को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दुनिया भर में योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस समय देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 दिवसीय यात्रा पर अमेरिका के न्यूयॉर्क में हैं।
योग दिवस के अवसर पर उन्होंने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के लॉन में योगाभ्यास किया। PM मोदी की अगुवाई में इस समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में बड़ी तादाद में प्रतिभागियों ने योगाभ्यास किया।
योग एक जीवंत और गतिशील परंपरा: पीएम मोदी

योगाभ्यास से पहले समारोह में लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा,”योग भारत से आता है। सभी प्राचीन भारतीय परंपराओं की तरह यह भी जीवंत और गतिशील है। योग जीवन का एक तरीका है। ये विचारों और कार्यों में सावधानी बरतने का एक तरीका है। ये स्वयं के साथ, दूसरों के साथ और प्रकृति के साथ सद्भाव से जीने का तरीका है।”

उन्होंने कहा, “पिछले साल पूरी दुनिया 2023 को अंतर्राष्ट्रीय बाजरा वर्ष के रूप में मनाने के भारत के प्रस्ताव का समर्थन करने के लिए एक साथ आई थी। अब योग के लिए पूरी दुनिया का फिर से एक साथ आना अद्भुत है।
बता दें कि योगाभ्यास के दौरान PM मोदी ने भद्रासन, ऊष्ट्रासन, उत्तान शिशुनासन, भुजंग आसन, पवन मुक्त आसन, शव आसन किए।

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1