महिला आरक्षण बिल विपक्ष की वजह से लोकसभा में पारिस नहीं हो पाया. इसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (18 अप्रैल) को कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने तमिलनाडु में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस, डीएमके और उनके साथियों ने इसे ओछी राजनीति का शिकार बना दिया. अहम बात यह भी है कि पीएम मोदी शनिवार रात 8.30 बजे देश के नाम संबोधन देने वाले हैं.
प्रधानमंत्री मोदी ने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘आज अपनों के बीच मैं अपनी पीड़ा और अपना गुस्सा व्यक्त करना चाहता हूं. 2023 में हमने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित किया और इस महीने की 16 तारीख को हम संसद में महिलाओं के लिए आरक्षण लागू करने के लिए महत्वपूर्ण विधेयक लेकर आए. मैंने सभी पार्टियों से इसका समर्थन करने का अनुरोध किया. लेकिन DMK, कांग्रेस और उनके साथियों ने इसे नफरत और ओछी राजनीति का शिकार बना लिया. अगर ये बिल पारित हो जाता तो तमिलनाडु की बहुत सारी महिलाएं विधायक और सांसद बन पाती. लेकिन DMK ऐसा नहीं होने देना चाहती.’

