Bhogapuram Airport

PM मोदी ने किया भोगपुरम इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, आंध्र प्रदेश को मिला 7वां हवाई अड्डा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार, 1 अगस्त को भोगपुरम इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन कर दिया। भोगपुरम एयरपोर्ट का आधिकारिक नाम अल्लूरी सीताराम राजू इंटरनेशनल एयरपोर्ट है। ये आंध्र प्रदेश का 7वां एयरपोर्ट है। भोगपुरम इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 17 अगस्त को फ्लाइट ऑपरेशन्स की शुरुआत होगी।
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक, भोगपुरम एयरपोर्ट से कमर्शियल फ्लाइट ऑपरेशन 17 अगस्त से शुरू होंगे। इसके साथ ही, तय कमर्शियल फ्लाइट्स विशाखापत्तनम एयरपोर्ट से भोगपुरम एयरपोर्ट पर औपचारिक रूप से शिफ्ट हो जाएंगी।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक विशाखापत्तनम एयरपोर्ट (INS Dega) के सिविल एन्क्लेव से सभी तय कमर्शियल फ्लाइट ऑपरेशन्स 17 अगस्त से 30 साल के लिए बंद हो जाएंगे। ये वही तारीख है, जिस दिन से भोगपुरम में ऑपरेशन्स की शुरुआत होगी।


नोटिफिकेशन में ये साफ किया गया है कि ये पाबंदी इंडियन एयर फोर्स या दूसरे आर्म्ड फोर्स के एयरक्राफ्ट, पुलिस के एयरक्राफ्ट या VVIPs को लाने-ले जाने के लिए इस्तेमाल होने वाले सरकारी, लीज पर लिए गए या किराए के एयरक्राफ्ट पर लागू नहीं होगी। नेशनल इमरजेंसी के दौरान भी एयरपोर्ट का ऑपरेशन जारी रहेगा। INS Dega के मौजूदा सिविल एन्क्लेव से चार्टर सर्विस समेत नॉन-शेड्यूल्ड कमर्शियल ऑपरेशन जारी रहेंगे। इस नोटिफिकेशन के जरिए, 17 अगस्त को रात 12:01 बजे से इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA) का एयरपोर्ट कोड “VTZ” मौजूदा विशाखापत्तनम एयरपोर्ट से अल्लूरी सीताराम राजू इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ट्रांसफर किया जा रहा है।


आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू 22 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को न्योता देने के लिए दिल्ली आए थे। मुख्यमंत्री इस इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों से ही कराना चाहते थे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि वे उन किसानों और जमीन मालिकों को सम्मानित करें, जिन्होंने इस प्रोजेक्ट के लिए अपनी जमीन दी हैं। उन्हें एक बार फ्री हवाई यात्रा का मौका दिया जाए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1