जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल भारत की दो दिवसीय यात्रा पर बृहस्पतिवार को नई दिल्ली पहुंचीं। अपने भारत दौरे के दौरान वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कई द्विपक्षीय मुद्दों पर बात करेंगी और दोनों देशों के बीच करीब 20 समझौतों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। आपको बता दें, हवाईअड्डे पर चांसलर मर्केल के स्वागत के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह पहुंचे। चांसलर मर्केल अपने इस दौरे पर कारोबार जगत के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के अलावा भारतीय नेतृत्व से मिलेंगी। आज सुबह राष्ट्रपति भवन में उनका रस्मी स्वागत किया जाएगा और बाद में वो राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगी। आपको बता दें, मर्केल 5वें IGC की प्रधानमंत्री के साथ सह-अध्यक्षता करेंगी। जिसके बाद दोनों नेता प्रेस के लिए बयान जारी करेंगे, साथ ही दोनों पक्षों के कई समझौतों पर हस्ताक्षर करने की उम्मीद भी है। आज शाम को वो राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात करेंगी और प्रधानमंत्री के साथ लोक कल्याण मार्ग स्थित उनके आवास पर भी बैठक करेंगी। शनिवार को जर्मन नेता कारोबारी जगत के प्रतिनिधिमंडल से मिलेंगी और मानेसर, गुड़गांव में कॉन्टिनेंटल ऑटोमोटिव कम्पोनेंट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का दौरा करेंगी। जर्मनी लौटने से पहले चांसलर द्वारका सेक्टर 21 मेट्रो स्टेशन भी जाएंगी।
Related Posts
वो पांच संकेत जो बता रहे हैं भारत की अर्थव्यवस्था की दशा
By
Editor desk
/ August 21, 2019
भारत ने दिया मुहतोड़ जवाब : पाकिस्तान की चौकियां तबाह, कई सैनिक मारे गए
By
Editor desk
/ August 21, 2019
क्या है चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ और क्या होगीं पावर
By
Beena Rai
/ August 21, 2019
राहत सामग्री बांटकर वापस लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, तीन की मौत
By
Beena Rai
/ August 21, 2019
