bihar vidhan sabha

बिहार का रण: रोहतास से PM मोदी की मेगा एंट्री, पासवान-रघुवंश को किया याद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए चुनावी रैलियां करने बिहार आ चुके हैं। उनकी पहली रैली डेहरी ऑन सोन (रोहतास) में हो रही है। इसके बाद वे गया और भागलपुर में भी जनता से रूबरू होंगे। इस रैलियों की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रधानमंत्री सहित तमाम बड़े नेताओं की रैलियों के दौरान हमले के खुफिया इनपुट के बाद सतर्क सुरक्षा बलों ने सुरक्षा की कड़ी व्‍यवस्‍था की है। रोहतास व भागलपुर में होने वाली प्रधानमंत्री की रैलियों में उनके साथ मुख्‍यमंत्री Nitish Kumar भी मंच साझा करेंगे। रोहतास की रैली मुख्‍यमंत्री Nitish Kumar ने PM मोदी का स्‍वागत किया।

10:53 बजे: रोहतास की रैली में Nitish Kumar : पहले कितना अपराध था? हमने अपराप पर नियंत्रण किया। अपराध के मामले में देश में 23वें नंबर पर है। विकास के मामले में भी बड़ा काम हुआ है। लोगों की आय भी बढ़ी है।

10:53 बजे: रोहतास की रैली में Nitish Kumar : बिहार की प्रगति के लिए केंद्र सरकार का पूरा सहयोग मिल रहा है।

10:48 बजे: रोहतास की रैली में Nitish Kumar : कोरोना पर काबू पाने में केंद्र से बड़ा स‍हयोग मिला। केंद्र ने विशेष ट्रेनें चलाईं। दूसरे राज्‍यों में फंसे लोगों को सहायता दी।

10:45 बजे: रोहतास की रैली में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। रैली में CM Nitish Kumar ने उनका स्‍वागत किया।


10:40 बजे: BJP के प्रदेश अध्‍यक्ष डॉ. संजय जायसवाल का संबोधन आरंभ। इसके बपहले केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिन्‍हा ने कहा कि बिहार के सभी घरों में बिजली पहुंचा दी गई है। यह PM मोदी की मजबूत सोच व इरादे की देन है। अब सभी को पक्का मकान दिया जा रहा है। सवा 2 करोड़ लोगो को पक्का मकान देने का काम शुरू हो गया है।

10:30 बजे: रोहतास में रैली स्‍थल पर दो मंच बनाए गए हैं। BJP के प्रदेश अध्‍यक्ष डॉ. संजय जायसवाल सहित अनेक बड़े नेता पहुंच चुके हैं। बड़ी संख्‍या में मोदी को सुनने के लिए जनता भी पहुंच चुकी है।


10:00 बजे: PM के आगमन के पहले मुख्‍यमंत्री Nitish Kumar रोहतास के रैली स्‍थल पर पहुंचे। नीतीश कुमार वहां PM मोदी की अगवानी करेंगे।

प्रधानमंत्री की पहली रैली रोहतास के डिहरी ऑन सोन में है। वहां इसकी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। रैली स्‍थल पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। ऐसा इसलिए भी कि हाल ही में पुलिस मुख्‍यालय को चुनावी रैलियों के दौरान बड़े नेताओ पर हमले की साजिश की खुफिया जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस मुख्‍यालय ने सभी डीआइजी व जिलों के एसपी को सुरक्षा इंतजाम व सतर्कता बरतने के लिए आदेश जारी किया था।

प्रधानमंत्री के रैलियां NDA हैं। बताया जा रहा है कि आज की रोहतास और भागलपुर की रैलियों में PM मोदी के साथ मुख्‍यमंत्री Nitish Kumar भी मंच पर रहेंगे। गया में जनता दल यूनाइटेड के वरिष्‍ठ नेता ललन सिंह और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के अध्यक्ष Jitan Ram Manjhi प्रधानमंत्री के साथ रहेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1