PM Material

‘पीएम मटेरियल’ पर बिहार में बवाल, जानें क्या बोले सीएम नीतीश कुमार

पीएम मटेरियल को लेकर बिहार CM ने मंगलवार को बड़ा बयान दिया। PM के गुण से जुड़े एक सवाल पर Nitish Kumar ने कहा कि इसकी चर्चा मत करिए। पार्टी की मीटिंग होती है तो जिसका जो मन आता है बोलता है। जदयू की मीटिंग केवल PM Material को लेकर नहीं थी। पार्टी अध्यक्ष का निर्वाचन, जदयू का संविधान और जातिगत जनगणना पर चर्चा हुई थी। Nitish ने कहा कि अब इस मामले पर हमको क्षमा करियेगा। दरभंगा और मधुबनी के बाढ़ प्रभावित इलाके के हवाई सर्वेक्षण से लौटने के बाद पटना एयरपोर्ट परिसर में संवाददाताओं से बातचीत के क्रम में उन्होंने यह बात कही।

जाति आधारित जनगणना के बारे में केंद्र से कोई जबाव आया कि नहीं इस बारे में पूछे जाने पर CM ने कहा कि अभी कोई सूचना नहीं मिली है। इंतजार कीजिए, अभी जनगणना शुरू कहां हुई है? हमलोगों ने तो अपनी बात कह ही दी है। निर्णय तो केंद्र सरकार को करना है। इस दौरान CM के साथ जल संसाधन मंत्री संजय झा भी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने कहा कि कोरोना की वजह से राज्य में बहुत सारे काम को रोकने पड़े हैं। काम जब अवरुद्ध होगा तो स्वाभाविक है कि उसका नुकसान होगा। कई प्रकार की कठिनाइयां होंगी। सरकार इस पर काम कर रही है कि किस प्रकार से लोगों को राहत मिले। लोगों को काम दिया जाए इस पर काम हो रहा है। जो स्थिति है लोग जान ही रहे हैैं। पिछले डेढ़ वर्षों से यह चल रहा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने दरभंगा और मधुबनी के प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके अतिरिक्त वह कुशेश्वर स्थान भी गए। इच्छा थी कि नीचे जाकर देखें। यह ऐसा इलाका है, जहां बारह महीने में 6 महीने पानी रहता है। एक बार पानी अंदर आ गया तो फिर उसे निकलने में परेशानी है। इस इलाके में बाढ़ प्रभावितों के लिए रहने व भोजन का इंतजाम बड़े पैमाने पर किया गया है। बड़ी संख्या में पीड़ित परिवारों को छह-छह हजार रुपए दिए गए हैं। वह इसे देखने गए थे। उन्होंने कहा कि इस इलाके की समस्या को कम किए जाने को ले वह सोच रहे कि तीन नदियों पर इंबैैंकमेंट बनाया जाए।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1